उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

सरोज एजुकेशनल ग्रुप ने अपना वार्षिक दीक्षांत समारोह-2022 धूमधाम से मनाया

लखनऊ,:सरोज एजुकेशनल ग्रुप ने अपना दीक्षांत समारोह-2022 बुधवार 8 फ़रवरी 2023 को आयोजित किया। दीक्षांत समारोह में संस्थान ने अपने छात्रों को कुल 200 डिग्रियां प्रदान कीं, जिन्होंने संस्थान के विभिन्न शैक्षणिक कार्यक्रमों में स्नातक एवं स्नातकोत्तर किया है।


अतिथियों और वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलन के बाद महानिदेशक डॉ. एम.ए. ख़ान ने शैक्षणिक सत्र की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने अपने उद्बोधन में बताया की हमारा संस्थान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं प्लेसमेंट में पूरे उत्तर प्रदेश में अग्रणिय नाम से जाना जाता है ।


सरोज ग्रुप के चेयरमैन इंजीनियर सुनील सिंह ने उपाधि प्राप्त करने वाले छात्रों को उनके स्वर्णिम भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने छात्रों को आश्वासन दिया की भविष्य में भी वो इस परिवार का हिस्सा रहेंगे एवं ये ग्रुप उनकी हर संभव हर तरह की सहायता के लिए सदैव तैयार है।

उन्होंने छात्रों से ये अहवान किया की वे अपने उत्कृष्ट कार्यों एवं अनुभव से संस्था का नाम आगे बढ़ाने में अपना योगदान देते रहे।


छात्रों में हर्षोल्लास का माहोल देखने को मिला। छात्रों ने अपने विचारों द्वारा संस्थान के बारे में अपना अनुभव बताया एवं संस्थान के छात्रों के हितों की उत्कृष्ट प्रबंधन की प्रशंसा की ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button