उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मंचकृति हास्य नाट्य समारोह में नाटक दुश्मन उर्फ सैंया मगन पहलवानी में मंचित

लखनऊ : मंचकृति द्वारा आयोजित इंडिया बुक ऑफ़ रिकार्ड्स एवं विश्व अभिलेख के लिए तीन दिवस के लिए तीन फरवरी से चार मार्च तक आयोजित हो रहे हास्य नाट्य समारोह में मंगलवार 7 फरवरी को
दुश्मन उर्फ सैंया मगन पहलवानी में नाटक मंचित हुआ.

नाटक का मुख्य किरदार हिकमत सिंह ब्रह्मचारी का था जो पहलवानी करता है. नायक का ऐसा होने का मुख्य कारण उसका दुश्मन जो कि उसके पड़ोस में रहता हैl उसकी और उसके पड़ोसी से दुश्मनी पुरखों के जमाने से पीढ़ी दर पीढ़ी चली आ रही है हिकमत सिंह ने अपने पिता को वचन दिया था कि वह कभी दुश्मन से हारेगा नहीं और इसी वजह से वह हनुमान जी की कंठी धारण कर ब्रह्मचर्य का पालन करता है.


संगीत नाटक अकादमी के संत गाडगे प्रेक्षागृह में मंचित इस नाटक के लेखक पद्मश्री दया प्रकाश सिन्हा व निर्देशन संगम बहुगुणा ने किया.नाटक के पात्रों में हिकमत अनुराग शुक्ला.   हिकमत का मामू  भानु प्रकाश पांडे हिकमत की मां शीलू मलिक प्रियदर्शनी, हिकमत का चेला.  अभिजीत सिंह हिकमत की पत्नी काव्या मिश्रा थीं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button