पुस्तक ” ब्रिटेन की प्रतिनिधि हिंदी कहानियां “का विमोचन

नई दिल्ली : पूर्व केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्री भारत सरकार डा. रमेशचंद्र पोखरियाल निशंक ने साहित्य अकादमी नई दिल्ली में आज ब्रिटेन निवासिनी प्रवासी भारतीय जय वर्मा कवयित्री एवं लेखिका की संपादित पुस्तक ” ब्रिटेन की प्रतिनिधि हिंदी कहानियां “का विमोचन किया.

इस अवसर पर प्रसिद्ध साहित्यकार और देश के बडे व्यवसाई बी. एल. गौड,केन्द्रीय हिंदी शिक्षण मंडल के उपाध्यक्ष अनिल शर्मा जोशी ,प्रख्यात साहित्य प्रेमी प्रवासी भारतीय अमेरिका से भारत गौरव सम्मान प्राप्त इन्दरजीत शर्मा, प्रख्यात साहित्यकार प्रेम भारद्वाज ‘ज्ञान भिक्षु ‘ प्रख्यात कवि विज्ञान व्रत , पुस्तक की संपादक जय वर्मा, हर्षवर्धन आर्य प्रख्यात लेखक,एवम साहित्यकारा डॉ.नीलम वर्मा सहित काफ़ी संख्या में साहित्यिकार व साहित्यप्रेमियों ने पुस्तक विमोचन मे शिरकत करने के साथ पुस्तक के विषय पर अपने विचार रखे.





