उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने भारतीय नौसेना के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

लखनऊ : यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने आज भारतीय नौसेना के साथ अग्निवीर सहित उनके कर्मचारियों के वेतन खातों के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए.

एकीकृत मुख्यालय, रक्षा मंत्रालय (नौसेना), नई दिल्ली में श्री आर के जगलान, महाप्रबंधक, जीबीआरडी, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और कमोडोर संदीप के. वर्मा, सीएमडीई (पी एंड ए) और सीडीआर मोहित काबरा की उपस्थिति में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए.

अन्य बुनियादी सुविधाओं के साथ – साथ भारतीय सशस्त्र बलों के लिए प्रयोजन विशिष्ट वेतन खाते में 62 लाख रुपए तक नि:शुल्क व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा, ₹1 करोड़ रुपए तक नि:शुल्क वायु दुर्घटना बीमा कवरेज, विभिन्न प्रकार के खुदरा ऋण के लिए रियायती ब्याज दर, किसी भी एटीएम आदि से बिना किसी शुल्क के असीमित एटीएम आहरण के लिए बनाया गया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button