उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

“आदि शौर्य-पर्व पराक्रम का” दो दिवसीय समारोह जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में शुरू

गायक कैलाश खेर के स्वर व सशस्त्र बलों के करतबों से सजी संध्या

  1. रिपोर्ट -विनीता रानी विन्नी
  2. नई दिल्ली ::नेताजी सुभाष चंद्र बोस का 126वां दो दिवसीय जन्मदिन समारोह जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम नई दिल्ली में मनाया जा रहा है.
  3. “आदि शौर्य-पर्व पराक्रम का” के रूप में मनाये जा रहे समारोह का शुभारम्भ ओम बिरला स्पीकर लोक सभा, जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया.
  4. सेलिब्रिटी मंदिरा बेदी और अनु कपूर द्वारा कार्यक्रम का संचालन बखूबी किया गया. महान गायक कैलाश खेर ने इस अवसर पर संगीत से समा बांधा।
  5. इस अवसर पर भारतीय वायु सेना की एयर वॉरियर ड्रिल, नौ सेना बैंड ने देशभक्ति से ओतप्रोत धुनों को पेश कर दर्शकों का मन मोह लिया. मालखम्भ, कलारीपयट्टू,हॉर्स शो, परोमोटर के शानदार शो से सम्पूर्ण वातावरण इत्यादि बहादुरी से भरे कार्यक्रमों ने दर्शकों में भरपूर उत्साह भर दिया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button