आम आदमी पार्टी ने की थी दिल्ली को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बदनाम करने की साजिश : वीरेन्द्र सचदेवा
'स्वाति मालिवाल से छेड़छाड़ करने वाला निकला आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता'

आम आदमी पार्टी ने की थी दिल्ली को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बदनाम करने की साजिश : वीरेन्द्र सचदेवा
नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि आम आदमी पार्टी का मक्कार चेहरा आज फिर दिल्ली वालों के सामने बेनकाब हो गया और दिल्ली वाले यह देख कर स्तब्ध है कि दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष l स्वाति मालिवाल ने जिस आदमी हरीश चन्द्र सूर्यवंशी पर छेडछाड़ करने का आरोप लगाया था, वह असल में संगम विहार का एक प्रमुख कार्यकर्ता है।

सचदेवा ने शुक्रवार को एक फोटो जारी की जिसमे स्वाति मालिवाल से छेडछाड़ का आरोपी हरीश चन्द्र सूर्यवंशी आम आदमी पार्टी विधायक प्रकाश जरवाल के साथ प्रचार करते नज़र आ रहा है।
सचदेवा ने कहा है कि इस फोटो एवं हरीश चन्द्र सूर्यवंशी की सच्चाई सामने आने से यह स्पष्ट हो गया है की परसों रात की घटना आम आदमी पार्टी की दिल्ली को महिलाओं के लियें असुरक्षित शहर दिखा कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बदनाम करने की मिली जुली साजिश थी।



