उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

अनाधिकृत वेंडरों के विरुद्ध औचक जांच का आयोजन

लखनऊ : उत्तर रेलवे,लखनऊ मंडल द्वारा अवैध एवं अनाधिकृत वेंडरों की रोकथाम एवं इनपर अंकुश लगाने हेतु विभिन्न प्रकार की जांच प्रक्रियाओं को अमल में लाया जाता है | इसी क्रम में 18 जनवरी को मंडल के वाणिज्य विभाग की कैटरिंग टीम द्वारा अनाधिकृत वेंडरों के विरुद्ध संयुक्त रूप से एक औचक जांच का आयोजन किया गया | इस जांच के दौरान टीम द्वारा गाड़ी संख्या 13308 (किसान एक्सप्रेस ) की बाराबंकी स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2/3 पर पहुँचने पर सघन जांच की गयी एवं इस जांच के दौरान 12 वेंडरों को गाड़ी पर अनाधिकृत रूप से खाने पीने का सामान बेचते हुए पकड़ा गया | पूछताछ करने पर इनमें से 06 व्यक्तियों के पास से खाने पीने का सामान गाड़ियों एवं प्लेटफार्म पर बेचने सम्बन्धी वैध प्राधिकार पत्र पाए जाने पर इनको छोड़ दिया गया एवं शेष 06 वेंडरो के पास से किसी भी प्रकार का कोई वैध प्राधिकार पत्र नहीं पाया गया | अतः इन 06 वेडरों पर प्रति वेंडर रु० 1000/- का जुर्माना निर्धारित करते हुए इनसे कुल 6000/-रूपये जुर्माना राशि के रूप में वसूल कर रेल खाते में जमा किया गया | इसके अतिरिक्त इसी गाड़ी पर लखनऊ से मल्हौर के मध्य एक अन्य व्यक्ति को गाड़ी पर अनधिकृत रूप से खाने-पीने का सामान बेचते हुए पकड़ा गया तथा जांच के दौरान इस व्यक्ति के पास से खाने-पीने स सम्बन्धी किसी भी प्रकार का कोई वैध प्राधिकार पत्र नहीं पाया गया | अतः उक्त व्यक्ति को अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु रेल सुरक्षा बल बाराबंकी के सुपुर्द कर दिया गया |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button