उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

बेटियों को शिक्षित, सबल व आत्मविश्वासी बनाना बालिका विद्यालय का उद्देश्य : डॉ लीना मिश्र

बालिका विद्यालय में रेड ब्रिगेड संस्था का दस दिवसीय एन एक्शन फॉर जेंडर इक्वलिटी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

लखनऊ : बालिका विद्यालय इंटरमीडिएट कॉलेज, मोती नगर, लखनऊ में रेड ब्रिगेड संस्था द्वारा दस दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम एन एक्शन फॉर जेंडर इक्वलिटी आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य था लड़कों और लड़कियों में सामाजिक एवं वैचारिक समानता लाना और ऐसा वातावरण तैयार करना जिससे बच्चे बिना किसी हिचक के अपने मन की बातों को अपने माता-पिता या अभिभावक से कह सकें जिससे उनके ऊपर हो रही किसी भी प्रकार की मानसिक और शारीरिक हिंसा को ससमय रोका जा सके।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में आत्मबल पैदा करना भी था जिससे वे किसी अनाचार का विरोध कर सकें। इस कार्यक्रम के अंतर्गत लक्ष्मी विश्वकर्मा, पूजा विश्वकर्मा, अशोक कुमार और मणिदीप सिंह के द्वारा दस दिनों तक पोस्टर्स, लघु नाटिका, विभिन्न खेलों तथा बहुआयामी संवाद के माध्यम से छात्राओं को संबंधित विषयों की विस्तृत जानकारी दी गई। 21 दिसंबर से 30 दिसंबर 2022 तक विद्यालय में यह कार्यक्रम संचालित किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ लीना मिश्र द्वारा रेड ब्रिगेड संस्था और इसके कार्यकर्ताओं के प्रति, बेटियों की सुरक्षा और विकास के लिए चलाए गए इस उपयोगी प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु आभार ज्ञापित किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिकाओं  पूनम यादव और  मंजुला यादव का उल्लेखनीय सहयोग रहा। इस ट्रेनिंग प्रोग्राम में कक्षा आठ से कक्षा बारह तक की लगभग डेढ़ सौ छात्राओं ने प्रतिभाग किया। बेटियों को और शिक्षित, सबल व आत्मविश्वासी बनाने के लिए रेड ब्रिगेड जैसी सक्रिय गैरसरकारी संस्था के साथ बालिका विद्यालय सदैव तत्पर है और भारतीय समाज में महिलाओं की सतत महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करने में नवाचार करता रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button