उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

व्यापारी निर्भीक होकर अपने बाजार खोलें अब नहीं होगी छापेमारी : संदीप बंसल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह से मिला प्रदेश के व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल

लखनऊ : प्रदेश में जीएसटी महकमे के अधिकारियों द्वारा छापेमारी के नाम पर बनाए जा रहे और भय के वातावरण को समाप्त करने के लिए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह से भाजपा प्रदेश कार्यालय में मिले दोनों नेताओं से वार्ता के दौरान यह बात निकल कर के आई इस पूरे प्रकरण में कोई ना कोई साजिश व्यापारी समाज को भयभीत करने के लिए रची गई है जिसके कारण से उत्तर प्रदेश के तमाम जनपदों के बाजार बंद हो गए.

भाजपा प्रदेश कार्यालय में बैठक के दौरान ही भाजपा नेताओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से वार्ता की तथा यह आदेश पारित हुआ कि आप उत्तर प्रदेश में जीएसटी की कोई छापेमारी नहीं होगी संदीप बंसल ने दोनों भाजपा नेताओं को बताया कि इस छापेमारी में कुछ अधिकारी जरूर ऐसे शामिल हैं जिन्होंने सरकार को बदनाम करने का प्रयास किया है और व्यापारियों को पिछले 1 सप्ताह से परेशान किया है बैठक में यह भी तय किया गया कि ऐसे व्यापारियों की सूची बनाई जाएगी जिन पर कार्यवाही की गई है और जिन अधिकारियों के द्वारा यह कार्यवाही की गई और इसकी भी पड़ताल कराई जाएगी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने तमाम व्यापारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार से भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है. व्यापारी वर्ग और भाजपा का चोली दामन का साथ है किसी भी कीमत पर व्यापारी का शोषण नहीं होने दिया जाएगा उन्होंने यह भी कहा कि इसमें कोई भी अधिकारी यदि दोषी होगा तो उसके खिलाफ दंडात्मक कराई कराई जाएगी उन्होंने अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से प्रदेश के सभी जनपदों में पंजीकरण बढ़ाने और जो व्यापारी टैक्स नहीं दे रहे हो उनके द्वारा टैक्स दिए जाएं को कहा जिसका सभी व्यापारी प्रतिनिधियों ने समर्थन किया प्रतिनिधिमंडल में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप अग्रवाल, उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रिक मर्चेंट एसोसिएशन के संयोजक लखनऊ के अध्यक्ष शिव अग्रवाल, प्रदेश मीडिया प्रवक्ता व वरिष्ठ महामंत्री सुरेश छाबलानी, प्रदेश पदाधिकारी जावेद बेग, युवा वरिष्ठ उपाध्यक्ष आकाश गौतम, राजीव कक्कड़ ,उपाध्यक्ष मोहम्मद सालिम, अनुज गौतम, युवा अध्यक्ष अश्वनवर्मा महामंत्री शुभम मौर्य प्रमुख रूप से शामिल रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button