उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के बैनर तले व्यापारियों का संघर्ष रंग लाया

व्यापारियों ने थोड़ी सी ली राहत की सांस

लखनऊ : सरकार द्वारा जीएसटी के सर्वे छापों पर 72 घंटे की रोक लगाने पर प्रदेश के व्यापारियों ने थोड़ी सी राहत की सांस ली. उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के बैनर तले सर्वे छापों को रोकने का प्रयास रंग लाया सरकार द्वारा 72 घंटे की सर्वे छापो पर रोक लगाई गई.

ज्ञातव्य है कि उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के बैनर तले व्यापारी पिछले कई दिनों से प्रांतीय अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में वार्ता के माध्यम से समाधान करने का प्रयास कर रहे थे जिस के क्रम में व्यापारी नेता संजय गुप्ता पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ,केंद्रीय रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी से मिले थे और उन्हें ज्ञापन देकर अपनी समस्याओं की जानकारी दी थी. सभी नेताओं ने व्यापारियों का उत्पीड़न ना होने देने का आश्वासन दिया था आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने 72 घंटे की रोक लगाए जाने पर संतोष व्यक्त करते हुए जीएसटी के सर्बे छापो पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की
उन्होंने कहा जनरल सर्वे छापो पर पूर्णतया प्रतिबंध होंना चाहिए केवल विशेष परिस्थितियों में किसी व्यापारी की शिकायत मिलने पर ही उसकी जांच होनी चाहिए उन्होंने कहा पिछले कई दिनों से प्रदेश में व्यापारियों के मध्य भय का माहौल बन गया था.
उन्होंने कहा जनरल सर्वे जीएसटी की मूल अवधारणा के विपरीत है.
उन्होंने कहा प्रदेश का व्यापारी सरकार के 1 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाए जाने के लक्ष्य में कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग कर रहा है. सरकार को व्यापारियों पर विश्वास करना चाहिए निश्चित रूप से उसके सुखद परिणाम आएंगे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button