उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

नागरिक समस्याओं के निदान एवं निराकरण के लिए हमारे जनप्रतिनिधियों को आगे आना होगा:रालोद

लखनऊ । राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय की अध्यक्षता में एक बैठक सम्पन्न हुयी जिसमें क्षेत्रीय अध्यक्ष, क्षेत्रीय महासचिव संगठन, मण्डल अध्यक्ष सहित प्रमुख साथियों ने भाग लिया।
बैठक में आये हुये समस्त पदाधिकारियों ने नगर निकाय चुनाव के सन्दर्भ में अपने विचार रखते हुये कहा कि नगर निकाय चुनाव में राष्ट्रीय लोकदल को अधिक से अधिक भाग लेने की आवश्यकता है क्योंकि नागरिक समस्याओं के निदान एवं निराकरण के लिए हमारे जनप्रतिनिधियों को आगे आना होगा।
उपरोक्त के अतिरिक्त जिला स्तर पर संगठन को चुस्त और दुरूस्त बनाने के लिए सभी क्षेत्रीय अध्यक्षों और मण्डल अध्यक्षों से उनके विचार आमंत्रित किये गये और जिला स्तर के महत्वपूर्ण पदों पर उनसे तीन तीन नामों के पैनल लिये गये।
बैठक में राष्ट्रीय महासचिव शिव करन सिंह, राष्ट्रीय सचिव ओंकार सिंह, टीम आरएलडी के राष्ट्रीय संयोजक अनुपम मिश्रा, सदस्यता अभियान के प्रदेश प्रभारी सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी, वरिष्ठ नेता वसीम हैदर, कोषाध्यक्ष बीएल प्रेमी, युवा रालोद,के राष्ट्रीय महासचिव अम्बुज पटेल, वरिष्ठ नेता रजनीकात मिश्रा, प्रयाग क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष रामसजीवन पटेल, अवध क्षेत्र के अध्यक्ष चौधरी राम सिंह पटेल, संतकबीर क्षेत्र के अध्यक्ष ओमप्रकाश चौधरी, क्षेत्रीय महासचिव संगठन अवध क्षेत्र चन्द्रकांत अवस्थी, प्रयाग क्षेत्र श्रीकांत त्रिपाठी, संतकबीर क्षेत्र विपिन श्रीवास्तव, बुन्देलखण्ड क्षेत्र मनोज बुधौलिया, बरेली मण्डल अध्यक्ष जाफर मंसूरी, महानगर अध्यक्ष लखनऊ आशीष तिवारी, मुरादाबाद मण्डल अध्यक्ष डाॅ. तारिक सिददीकी, सिजाउल्ला चौधरी मुरादाबाद, धु्रव गुप्ता, मुकेष द्धिवेदी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button