उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

सिविल सेवा, जी , नीट ,इत्यादि प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए संचालित होंगे अलग – अलग प्रशिक्षण केंद्र : असीम अरुण 

बृहद स्तर पर संचालित होगी मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना

लखनऊ : प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने उपाम, अलीगंज, लखनऊ के सभागार में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की समीक्षा बैठक जनपदों के जिला समाज कल्याण अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की।

बैठक में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत जारी नवीन शासनादेश के क्रम में अपेक्षित कार्यवाही करते हुए ऑनलाइन एवं ऑफलाइन (हाइब्रिड) मोड में संचालित किए जाने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर अभ्युदय योजनांतर्गत पोर्टल एवं ई-लर्निंग कंटेंट विकसित किए जाने हेतु उपाम को दायित्व दिया गया गया। प्रतियोगियों के विषय संबंधित संशय दूर किए जाने के लिए योग्य अनुभवी, एवं प्रोफेशनल व्याख्याताओं को इनपैनल्ड करते हुए संपर्क केंद्र बनाए जाने के लिए निर्देश भी दिए गए। जिसमे विभागीय छात्रावास, आश्रम पद्धति विद्यालयों एवं विभागीय प्रतिष्ठानों का प्रयोग करते हुए प्रत्येक जिले में अभ्युदय लाइब्रेरी स्थापित की जाएगी।

बैठक में डॉ. हरिओम, प्रमुख सचिव समाज कल्याण द्वारा शासनदेशानुसार जनपद स्तरीय समिति के माध्यम से बैठक कर नियमित समीक्षा एवं प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए गए। एल वेंकटेश्वर लू, महानिदेशक उपाम द्वारा शिक्षकों के इनपैनल्ड किए जाने,प्रचार प्रसार करने, छात्र संख्या बढ़ाने,विभिन्न पाठ्यक्रमों की प्रगति एवं इन्फ्रास्ट्रक्चर की स्थिति इत्यादि विषयों पर समीक्षा कर निर्देश दिए गए।

बैठक में असीम अरुण, राज्य मंत्री (स्व. प्र.) समाज कल्याण के साथ वेंकटेश्वर लू, महानिदेशक उपाम, डॉ. हरिओम, प्रमुख सचिव समाज कल्याण,  जे राम, उपनिदेशक व योजनाधिकारी मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना द्वारा प्रतिभाग किया गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button