बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने भारतीय किसानों के लिए बड़ौदा किसान पखवाड़ा’ के 5वें संस्करण का उद्घाटन किया
बड़ौदा किसान पखवाड़ा कार्यक्रम के दौरान बैंक का लक्ष्य 4.5 लाख किसानों तक पहुंचना

लखनऊ : भारत के सार्वजनिक क्षेत्र के प्रमुख बैंकों में से एक बैंक ऑफ़ बड़ौदा (बैंक) ने आज बड़ौदा किसान पखवाड़ा के 5वें संस्करण की शुरुआत की घोषणा की। यह वार्षिक किसान जुड़ाव कार्यक्रम 15 को शुरू होकर 30 नवंबर को बड़ौदा किसान दिवस समारोह के साथ समाप्त होगा। दो सप्ताह के कृषि उत्सव के दौरान, बैंक कई आउटरीच कार्यक्रम के माध्यम से 4.5 लाख किसानों मुख्य रूप से एग्री कस्टमर सेगमेंट को सेवा देने वाली देश भर में ~ 5,000 अर्ध-शहरी और ग्रामीण शाखाओं के साथ बैंक का नेटवर्क, ‘बड़ौदा किसान पखवाड़ा’ में सक्रिय रूप से भाग लेगा।

यह आयोजन विभिन्न सरकारी कृषि पहलों जैसे कि आत्मनिर्भर भारत पैकेज के तहत कर्ज देने संबंधी योजनाएँ, एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड (एआईएफ), एनिमल हसबेंडरी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट फंड (एएचआईडीएफ), प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (पीएमएमएसवाई), पीएम फॉर्मलाइजेशन ऑफ माइक्रो फूड प्रोसेसिंग एंटरप्राइजेज स्कीम (पीएम-एफएमई) आदि को भी बढ़ावा देगा।
इस अवसर पर बैंक ऑफ़ बड़ौदा के ज़ोनल हेड – लखनऊ, ब्रजेश कुमार सिंह, ने कहा कि “सार्वजनिक क्षेत्र के अग्रणी बैंक के रूप में भारतीय कृषक समुदाय के साथ बैंक ऑफ़ बड़ौदा का एक मजबूत और पुराना संबंध है और हम उनसे गहराई से जुड़े हुए हैं। हम बैंक ऑफ़ बड़ौदा के ज़ोनल हेड – लखनऊ ब्रजेश कुमार सिंह, ने कहा कि “लखनऊ अंचल में, बैंक ऑफ़ बड़ौदा के पास दीर्घकालीन समय से किसान ग्राहकों का एक मजबूत ग्राहक आधार है जो कई वर्षों से चला आ रहा है। बैंक स्थानीय कृषि क्षेत्र की बैंकिंग और वित्तीय जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस वर्ष के ‘बड़ौदा किसान पखवाड़ा’ में, लखनऊ अंचल की कुल 605 ग्रामीण एवं अर्ध शहारी शाखाएँ शामिल होंगी और लगभग 3000 किसान बैठक / चौपाल, 28 मृदा जांच शिविर, मवेशी स्वास्थ्य जाँच शिविर, 28 क्रेडिट कैम्प आदि जैसे कई कार्यक्रमों का आयोजन करेंगी और ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों तक पहुँचेंगी।”
इन कार्यक्रमों की सृंखला में 19 नवंबर को अयोध्या में बृहद किसान मेले का आयोजन बैंक के कार्यकारी निदेशक जयदीप दत्ता रॉय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ है। जिसमे कुल 4829 कृषकों को रू.152 करोड़ के कृषि ऋण वितरित किए गए तथा कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ठ एवं इनोवेटिव कार्य करने वाले प्रदेश के 12 कृषको को सम्मानित भी किया गया ।

इस अवसर पर कार्यकारी निदेशक द्वारा बैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों हेतु “Agri Lending Booklet” का विमोचन भी किया जिसमें बैंक की समस्त कृषि ऋण योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उपलाभ है जिससे समस्त स्टाफ सदस्य लाभान्वित हो किसान भाइयों की आवश्यकता अनुसार उन्हें बैंकिंग योजना का लाभ उपलब्ध करा सकेंगे।
पखवाड़े के पहले के चार संस्करणों में ग्राहकों की तरफ से बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली और विभिन्न स्तरों पर इसको सराहा गया। 2018 में, बड़ौदा किसान पखवाड़ा के उद्घाटन संस्करण को “लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स” द्वारा देश में इस तरह के सबसे बड़े किसान जुड़ाव कार्यक्रम के रूप में पहचान मिली।
इस साल बैंक का लक्ष्य, इस आयोजन की पहुंच को विस्तृत करने तथा विविध उत्पादों की पेशकश करके और अधिक किसानों को बैंकिंग परिधि में शामिल करना है। इन उत्पादों में बैंक बड़ौदा किसान क्रेडिट कार्ड (बीकेसीसी), ट्रैक्टर लोन, गोल्ड लोन, एसएचजी/जेएलजी को वित्तपोषण, कृषि से संबद्ध गतिविधियां, किसान उत्पादक संगठन/ कंपनी (एफपीओ/एफपीसी), खाद्य और कृषि प्रसंस्करण इकाइयाँ आदि शामिल हैं।
30 सितंबर, 2022 तक बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने कृषि क्षेत्र को 1,14,964 करोड़ रुपये का ऋण दिया है जो वार्षिक आधार पर 14.1% की प्रगति दर्शाता है।


