उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

हम सबके सपनो को उड़ान दे रही योगी सरकार:दानिश आज़ाद अंसारी

युवाओं को मिला रोजगार

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के सेवायोजन विभाग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वाधान में शिया पीजी कालेज, सीतापुर रोड, डालीगंज, लखनऊ परिसर में 16 नवंबर को  एक वृहद अल्पसंख्यक रोजगार मेला का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया, जिसमें 44 कम्पनियों (तकनीकी एवं गैर तकनीकी) द्वारा प्रतिभाग किया गया, जिसमें लगभग 2500 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। कम्पनियों द्वारा विभिन्न पदों पर लगभग 700 अभ्यर्थियों एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, लखनऊ द्वारा प्रतिभागित कम्पनियों के द्वारा 465 का चयन किया गया।

इस प्रकार इस रोजगार मेले में लगभग 1165 अभ्यर्थियों* को रोजगार से जोड़ा गया। रोजगार मेले में आए युवाओं को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि योगी सरकार नौजवानों के हाथों को मजबूत करने वाली सरकार है,नौजवानों के सपनों को उड़ान देने वाली सरकार है और सशक्त होकर नौजवान राष्ट्र निर्माण में अपनी सकारात्मक भूमिका निभा सके इस विचार की सरकार है। आज उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के सकारात्मक कार्यों का प्रभाव है कि अल्पसंख्यक समाज मुख्यधारा से जुड़कर तरक्की की तरफ आगे बढ़ रहा है।

इस अवसर पर राज्यमंत्री अल्पसंख्यक कल्याण (वक्फ एवं हज) श्री दानिश आजाद अंसारी द्वारा मेले का शुभारम्भ किया गया एवं चयनित अभ्यर्थियो को ऑफर लेटर प्रदान किया गया।

उक्त मेले में शशि तिवारी, जिला रोजगार सहायता अधिकारी, लखनऊ, प्रीति चन्द्रा जिला रोजगार सहायता अधिकारी एवं अन्य अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने उपस्थित रहकर रोजगार मेले में पूर्ण सहयोग किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button