उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ
गुरुपर्व से पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया ने दिया सिख समाज को उपहार, खालसा चौक का हुआ लोकार्पण

लखनऊ. देव दीपावली के अवसर पर आलमबाग के टेढ़ी पुलिया के नामकरण खालसा चौक का लोकार्पण महापौर संयुक्ता भाटिया जी ने उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक जी के साथ द्वीप प्रज्वलित कर किया।

महापौर ने बताया कि आलमबाग रोड से कैंट की ओर जाने वाले चौराहा पहले आम बोलचाल की भाषा मे टेढ़ी पुलिया कहलाता था, जिसे सिख समाज की मांग पर “खालसा चौक” किया गया। जिसका लोकार्पण उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के साथ महापौर संयुक्ता भाटिया ने किया।




