द क्यू ने लॉन्च किया फैमिली एंटरटेनर ‘भागो भागो, भूत आया’

लखनऊ. द क्यू भारत का प्रमुख यूथ हिंदी एफटीए जनरल एंटरटेनमेंट चैनल है। यह हिंदी दर्शकों के लिए बेहतरीन और नई कहानियों को ओरिजनल तरीके से पेश कर रहा है। अब प्रोग्रामिंग को मजबूत करने के लिए अपने जरा हटके के साथ एक नई शुरूआत कर रहा है। द क्यू ने पहली बार एफटीए यूनिवर्स को पेश करते हुए एक शरारती भूत के साथ मनोरंजक कॉमेडी के लिए अपनी सीरिज में एक नई शुरूआत की है।
द क्यू ने इस सीरिज में ‘भागो भागो, भूत आया’ लॉन्च किया। एक नवंबर को द क्यू पर शाम 7:30 बजे भागो भागो, भूत आया का प्रीमियर हुआ है और यह सोमवार से शुक्रवार तक प्रसारित होगा।
एक हॉन्टेड रिसॉर्ट है जहां शीनिग्नस पर सवारी करने वाले शो के कैरेक्टर है। इन सभी का नेतृत्व एक एक प्यारा सा भूत ‘नन्हे’ करता है। यह मेहमानों को छुट्टियों में मिलने वाले शांति को भंग करने की कोशिश करता है।इस रिसॉर्ट में आदित्य काम करता है। यह नन्हें की चाल से निपटने के चक्कर में खुद एक अनसुलझी चुनौती में खुद फंस जाता है। वह अकेला ऐसा आदमी है जो इस प्यारे और शरारतीà भूत को देख और उससे बात कर सकता है।



