उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

मेकमाईट्रिप होटल बुकिंग के तरीके में परिवर्तन लाने का प्रयास कर रहा है,

एक इनोवेटिव फीचर लॉन्च किया, जिसकी मदद से भारत एवं विदेशों में बिना कोई अग्रिम भुगतान किए होटल बुक किए जा सकेंगे

लखनऊ : भारत की अग्रणी ऑनलाईन ट्रैवल कंपनी, मेकमाईट्रिप ने एक नया व अभिनव पेमेंट मॉडल ‘बुक विद नो पेमेंट’ शुरू किया है, जिसके द्वारा घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय यात्री भारत एवं विदेशों में बिना किसी अग्रिम भुगतान के होटल बुक कर सकेंगे। यह बेहतरीन फीचर अधिकांश होटलों में मेकमाईट्रिप और गोआईबीबो ऐप पर उपलब्ध है और यह सुविधा तब प्राप्त की जा सकती है, जब यात्री चेक-इन की वास्तविक तारीख से पाँच दिन से ज्यादा समय पहले बुकिंग करता है। यह फीचर उन यात्रियों की सुविधा के लिए प्रस्तुत किया गया है, जिनकी यात्रा की योजना अनिश्चित होती है, और जो यात्रा की तारीख से काफी समय पहले बुकिंग किया करते हैं। इस फीचर द्वारा उन्हें बाद में भुगतान करने की सुविधा मिलती है, और वो होटल की नीति के अनुसार, चेक-इन से 72 घंटे पहले तक भुगतान कर सकते हैं, ताकि उन्हें यात्रा से संबंधित वित्तीय चिंता का सामना न करना पड़े।
होटल की बुकिंग के लिए भुगतान की विधि (यूपीआई/नेट बैंकिंग/क्रेडिट एवं डेबिट कार्ड और वॉलेट्स) का सत्यापन करने के लिए यात्री को केवल 1 रु. का भुगतान करना होता है। यदि बुकिंग पूरी न की जाए, तो मेकमाईट्रिप भुगतान किए गए इस 1 रु. की राशि को ऑटोमैटिक रूप से भुगतान के ओरिज़नल माध्यम द्वारा लौटा देता है।
मेकमाईट्रिप के सीओओ, विपुल प्रकाश ने कहा, ‘‘पिछले दो दशकों में हमने देश में होटलों की ऑनलाईन बुकिंग का स्वरूप तय करने के लिए अनेक उत्पाद लॉन्च किए हैं। हम अब इस नए फीचर द्वारा भारत और विश्व में यात्रियों द्वारा होटल बुक करने के तरीके में परिवर्तन लाने की एक बड़ी पहल कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘लॉन्च के पहले माह हमने देश में इस फीचर के उपयोग में काफी वृद्धि देखी है तथा इस समय से दो महीने बाद तक के लिए होटलों की बुकिंग हो चुकी है। इस फीचर का उपयोग करके होने वाली 35 प्रतिशत बुकिंग टियर 2 और टियर 3 बाजारों से मिल रही हैं।’’
मेकमाईट्रिप ने एक जबरदस्त एड कैम्पेन लॉन्च किया है, जिसमें दिखाया गया है कि ट्रैवल बुकिंग का अनुभव ‘थिंकिंग बदलो, क्योंकि ट्रैवल अब… बदल गया है’ के संदेश के साथ बहुत तेजी से विकसित हो रहा है। ब्रांड एम्बेसडर आलिया भट्ट और रणवीर सिंह के साथ कैम्पेन की इस सीरीज़ में दिखाया गया है कि मेकमाईट्रिप किस प्रकार ड्रीम ट्रैवल वेकेशन को आसान फाईनेंस और लचीले विकल्पों (नो पेमेंट बुकिंग, नो कॉस्ट ईएमआई, बैंक कार्ड्स पर ऑफर) द्वारा संभव बना रहा है और मेकमाईट्रिप किस प्रकार अपने प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध 8,00,000 से ज्यादा होटलों, होमस्टे आदि के साथ स्टे के विकल्पों की विस्तृत श्रृंखला प्रदान कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button