उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

पंजाब नैशनल बैंक को दूसरी तिमाही में 411 करोड़ रुपये का मुनाफा, एनपीए घटा

लखनऊ:  पंजाब नैशनल बैंक ने वित्त वर्ष 2022-23 की दूसरी तिमाही में 411 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है। तिमाही दर तिमाही के आधार पर शुद्ध लाभ में 33.4 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गयी है। चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के दौरान परिचालन लाभ 5567 करोड़ रुपये रहा है जिसमें वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 38.5 फीसदी की वृद्धि हुई है।

बुधवार को पीएनबी के वित्तीय परिणामों का एलान करते हुए एमडी एवं सीईओ अतुल कुमार गोयल ने बताया कि वित्त वर्ष 2022-23 की दूसरी तिमाही में शुद्ध ब्याज आय सालाना आधार पर 30.2 फीसदी की वृद्धि के साथ 8271 करोड़ रुपये हो गयी। वहीं बैंक का वैश्विक सकल अग्रिम सालाना आधार पर 12.84 फीसदी बढ़कर 830212 करोड़ रुपये हो गया|
सकल एनपीए अनुपात सितम्बर 2021 के 13.63 फीसदी से 315 बीपीएस सुधरकर सितम्बर 2022 में 10.48 फीसदी हो गया। जबकि एनएनपीए अनुपात सितम्बर 2021 के 5.49 फीसदी से सुधरकर सितम्बर 2022 में 3.80 फीसदी हो गया। इस अवधि में कासा शेयर, घरेलू कुल जमाराशि का 44.91 फीसदी रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button