उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

सरदार वल्लभभाई पटेल के व्यक्तित्व एवं सोच पर विस्तार पूर्वक चर्चा की

लखनऊ. जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश कार्यालय में भारत रत्न, राष्ट्रीय एकता और अखंडता के शिल्पी, सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को धूमधाम से मनाया गया। कार्यालय में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार विधान परिषद के सदस्य राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी रविंद्र प्रसाद सिंह ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत ।

रवीन्द्र सिंह ने सरदार वल्लभभाई पटेल के व्यक्तित्व एवं सोच पर विस्तार पूर्वक चर्चा की । उन्होंने कहा कि देश के लगभग 560 रियासतों को एक सूत्र में बांधकर अखंड भारत बनाने में सरदार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी । देश में बारदोली किसान आंदोलन से अंग्रेजों को चुनौती दिया।


वहां के महिलाओं ने आंदोलन की सफलता के बाद इन्हें सरदार की उपाधि से नवाजा। रविंद्र सिंह जी ने सभी कार्यकर्ताओं से आवाहन किया कि आज संकल्प लें कि लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के बताए रास्तों पर चलकर देश में घृणा ,नफरत की राजनीति करने वालों को समाप्त करके एकता और भाईचारा का माहौल बनाएंगे।
कार्यक्रम को राष्ट्रीय सचिव संजय वर्मा, बिहार प्रदेश के सचिव हिमांशु पटेल समेत उत्तर प्रदेश के पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार वर्मा ,अवधेश सिंह ,डॉक्टर बी एल वर्मा ,हरिशंकर पटेल प्रोफेसर केके त्रिपाठी ,ओपी वर्मा जितेंद्र सिंह अवधेश सिंह, भारती, साधना सचान, रितु वर्मा पवन गुप्ता ,अमर सिंह कटियार ,मनीष नंदन आदि उपस्थित थे । कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल ने की। कार्यक्रम का संचालन भैया हरिशंकर पटेल जी ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button