उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

छठ पूजा महापर्व पर नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने प्रदेशवासियों को बधाई दी

लखनऊ. प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने छठ पूजा महापर्व के अवसर पर समस्त देशवासियों, प्रदेशवासियों एवं प्रवासियों को भी हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी है।
इस अवसर पर उन्होंने सूर्य भगवान एव छठ माई से सभी के कल्याण,सुख, शांति एवम् समृद्धि की प्रार्थना की है।
उन्होंने कहा कि यह महापर्व पूर्वोत्तर भारत व प्रदेश से प्रारंभ होकर आज पूरे देश एवम् प्रदेश के साथ हमारे प्रवासी भारतीयों द्वारा भी विदेशों में पूरी श्रद्धा,सम्मान व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाने लगा है।
उन्होंने सभी श्रद्धालुओ से इस पवित्र महापर्व को पूरी श्रद्धा,सम्मान,भाईचारे एवम् हर्षोल्लास के साथ मनाने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button