उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

कलर्स ने अपनी नई ब्रांड फिल्म, ‘जिंदगी के रंग, अपनों के संग’ के खास संदेश के साथ मनाई दिवाली

लखनऊ : रोशनी के त्योहार के आगमन की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है, और इस बार हम महामारी के बाद पहली बार जोरशोर से दिवाली मनाने के लिये तैयार हैं। लेकिन लोगों की व्यस्तता की वजह से, अब यह उत्सव कॉल, फॉरवर्ड, जीआईएफ और पोस्ट तक ही सिमट कर रह गया है। परिवार बिखर रहे हैं और भारतीय परिवारों के मूल संस्कार, इस टेक-सेवी दौर में कहीं खोते हुए नजर आ रहे हैं। एकजुटता के भाव को फिर से जगाने के लिये कलर्स लेकर आया है, दिल को छू लेने वाली अपनी ब्रांड फिल्म, जिसमें एकजुटता का संदेश दिया गया है- ‘जिंदगी के रंग, अपनों के संग’! तेजी से बदलते इस सांस्कृतिक ताने-बाने में, त्योहार और परिवार ही हमें हमारी जड़ों से जोड़कर रखते हैं और इस बात को ध्यान में रखते हुए, देश के प्रमुख जीईसी ने एक ब्रांड कैम्पेन लॉन्च किया है। इसमें दिखाया गया है कि दिवाली का त्योहार अपनों के साथ बिताए बगैर अधूरा होता है।

इस ब्रांड फिल्म का कॉन्सेप्ट लियो बर्नेट द्वारा तैयार किया गया है। इसमें दिखाया गया है कि एक संयुक्त परिवार अपने-अपने घरों में त्योहार मना रहा है और ग्रुप चैट विंडो पर उसे शेयर कर रहा है। जैसे-जैसे सिलसिला आगे बढ़ता है, चैट पर एक के बाद एक सेल्फी, तस्वीरें, इमोजी और दिवाली की शुभकामनाएं आने लगती हैं, जिससे यह नजर आता है कि कैसे हमने सहूलियत के नाम पर खुशियों का अपना दायरा छोटा कर लिया है। फिल्म में बताया गया है कि परिवार त्योहार को वर्चुअल तरीके से मनाकर खुश हो रहा है और परिवार का सबसे छोटा सदस्य इस बात से उदास है कि दिवाली तो एक साथ मिलकर मनाने के लिये होती है, ना कि फोन पर। खुशियों को बांटने की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म में बताया गया है कि अब समय आ गया है कि हम अपनों को शुभकामनाएं चैट पर देना बंद करें और एक साथ मिलकर त्योहार मनाएं।
सपनगीत राजवंत, हेड, मार्केटिंग एवं डिजिटल, हिन्दी मास एंटरटेनमेन्ट, वायाकॉम 18 का कहना है, “कलर्स में हम परिवारों को एक साथ लाने में विश्वास करते हैं और अपनी कोशिशों में हम अपने देश की सांस्कृतिक मान्यताओं का मजबूती से समर्थन करते हैं। हम एक ऐसे देश हैं जोकि छोटी-छोटी खुशियां और बड़े-बड़े त्योहार अपनों के साथ मनाते हैं। इस परंपरा को आगे ले जाते हुए, हमारी नई ब्रांड फिल्म, दर्शकों से कहती है कि फोन पर त्योहारों को मनाने के नियम को तोड़ें। इसमें सभी लोगों को दिल छू लेने वाला एक रिमाइंडर दिया गया है कि परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर इस दिवाली का आनंद लें।“
इस ब्रांड फिल्म के अलावा, कलर्स परिवार के एक्टर्स भी अपने प्रशंसकों और दर्शकों के साथ खुशियां फैलाने का दिल को छू जाने वाला दिवाली संदेश देंगे- “जिंदगी के रंग, अपनों के संग”।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button