उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी की रीढ़ की हड्डी : बृजेश पाठक

लखनऊ. भारतीय जनता युवा मोर्चा लखनऊ महानगर में जिला प्रशिक्षण वर्ग  का आयोजन महानगर अध्यक्ष मानवेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम जे सी गेस्ट हाउस निराला नगर में संपन्न हुआ।


कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के  उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक द्वारा दीप प्रज्वलन एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी  के  चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।

युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी अभय उपाध्याय निखिल ने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग में युवा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी क्षेत्रीय पदाधिकारी जिला पदाधिकारी व महानगर के सभी मंडल अध्यक्ष व उनके महामंत्री उपस्थित थे। वर्ग चार सत्रों में संपन्न किया गया ।


उद्घाटन सत्र में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक  ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाएं विषय पर कहा कि युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी की रीढ़ की हड्डी है।

देश में प्रदेश में होने वाले चुनाव में 2014 से युवा मोर्चा ने सभी संसदीय  विधायकी एवं अन्य चुनाव में महती भूमिका निभाई है और आने वाले स्थानीय निकाय एवं अन्य सभी चुनाव में भी युवा मोर्चा बढ़-चढ़कर हिस्सा लेगा और भारतीय जनता पार्टी को उच्च शिखर पर पहुंचाएगा ।


भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने वैचारिक अधिष्ठान विषय पर अपनी बात रखते हुए कहा भाजपा का कार्यकर्ता भारत का भविष्य है आज का युवा मोर्चा कल की भाजपा है।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर ने संघ विचार परिवार विषय पर कहा 1925 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना जिन विचारों को लेकर के की गई थी 1980 से लेकर के लगातार 2022 तक भाजपा उन्हीं विचारों को निरंतर आगे बढ़ा रही हैं। भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अनुभव द्विवेदी भाजपा का ऐतिहासिक विकास विषय पर कहां भाजपा का इतिहास एक गौरवशाली इतिहास है ।

भाजपा ने जिन विचारों को ले करके अपनी स्थापना की वह आज हमें समाज में दिख रहे हैं ।


कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री शिवेंद्र शाही  क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष प्रशांत सेठ युवा मोर्चा महामंत्री अमित त्रिपाठी एवं अभिषेक गुप्ता  उपाध्यक्ष हर्ष शुक्ला सौरभ तिवारी अंकित पांडे वैभव सिंह अविनाश यादव संजय शुक्ला मंत्री मनीष शुक्ला सचिन सोनकर आशुतोष तिवारी अतुल सिंह अभिषेक श्रीवास्तव  अभय सिंह सह मीडिया प्रभारी कुणाल शुक्ला कार्यालय मंत्री आशीष मिश्रा सोशल मीडिया प्रभारी सचिन मिश्रा सह प्रभारी आयुष्मान सिंह शोध प्रमुख अमित तिवारी कार्यसमिति वंशज नारंग विभव खरे श्रद्धा श्रीवास्तव नितिन सिंघल जतिन अग्रवाल आनंद तिवारी जीवन शुक्ला मंडल अध्यक्ष शानू सिंह विमल सिंह आशीष ओझा तुषार मिश्रा अंजनेय मिश्रा दिनेश मिश्रा एवं अन्य सम्मानित कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button