उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ
आईटीआई अनुदेशकों को ओडीओपी के अन्तर्गत किया गया प्रशिक्षित

लखनऊ । प्रादेशिक स्टाफ प्रशिक्षण एवं शोध केन्द्र, अलीगंज, लखनऊ में प्रदेश के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों से आये हुये अनुदेशकों को एक जनपद एक उत्पाद (ओ.डी.ओ.पी.) के अन्तर्गत एक शार्ट टर्म प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
ये प्रशिक्षण 10 से ६15 अक्टूबर 2022 तक दिया गया। प्रशिक्षण समापन के अवसर पर नीरज श्रीवास्तव, अपर निदेशक प्रशिक्षण एवं सेवायोजन उ.प्र. लखनऊ, मानपाल सिंह, अपर निदेशक, प्रशिक्षण एवं सेवायोजन उ.प्र.लखनऊ, सत्यकान्त, संयुक्त निदेशक, व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद, डी. केlसिंह, निदेशक (प्राविधिक), प्रादेशिक स्टाफ प्रशिक्षण एवं शोध केन्द्र, अलीगंज लखनऊ द्वारा समस्त अनुदेशकों को प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया।



