उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

पू. रे. के महाप्रबंधक ने विकासपरक परियोजनाओं का विण्डों ट्रेलिंग निरीक्षण किया

लखनऊ । पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबन्धक अशोक कुमार मिश्र ने लखनऊ मंडल के रेलवे स्टेशनों के उन्नयन कार्य, यात्री सुविधाओं के विस्तारीकरण तथा ट्रेन परिचालन में सरंक्षा के परिप्रेक्ष्य में मुख्यालय से आये प्रमुख मुख्य इंजीनियर चन्द्र प्रकाश गुप्ता, प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबन्धक संजय त्रिपाठी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/निर्माण विजय कुमार, प्रमुख मुख्य सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर ए.के.मिश्रा, प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर ए.के.शुक्ला एवं लखनऊ मंडल के मण्डल रेल प्रबन्धक आदित्य कुमार , अपर मण्डल रेल प्रबन्धक/ परिचालन शिशिर सोमवंशी, अपर मंडल रेल प्रबंधक/इंफ्रा संजय यादव तथा  शाखाधिकारियों के साथ प्रातः 09.00 बजे मण्डल के सीतापुर परिक्षेत्र तथा सीतापुर-बुढ़वल-गोण्डा रेलखण्डों के मध्य चल रही विकास परियोजनाओं का विण्डों ट्रpलिंग निरीक्षण किया।

महाप्रबन्धक मिश्र ने अपने निरीक्षण के प्रथम चरण में सीतापुर-सीतापुर सिटी के मध्य निर्माणाधीन दोहरीकृत नई रेलवे लाइन की कार्य प्रगति का पैदल निरीक्षण किया। तदुपरांत थॉमसनगंज गुड्स शेड साइडिंग पहुंच कर मालगोदम में प्रदत्त सुविधाओं का निरीक्षण किया। इसके पश्चात मिश्र ने सीतापुर स्थित एकीकृत क्रू बुकिंग लाबी, एकीकृत क्रू रनिंग एवम टीटीई रनिंग रूम में प्रदान की जाने वाली सुविधाओं का निरीक्षण किया तथा उनकी कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी ली ।

तत्पश्चात महाप्रबंधक महोदय ने सीतापुर स्टेशन की यात्री सुविधाओं को देखा तथा उन्होंने यात्री गाड़ियों के समय पालन पर, स्टेशन की नियमित साफ सफाई एवं ड्यूटी के दौरान रेल कर्मचारियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने तथा स्टेशन पर चल रहे सभी विकास कार्यों के सम्बन्ध में अपने आवश्यक सुझाव एवं निर्देश प्रदान किये I


इसके पश्चात निरीक्षण के दूसरे चरण में बिसवां-बुढ़वल खण्ड के मध्य निमार्णाधीन दोहरीकृत नई लाइन कार्य का विण्डों ट्रेलिंग निरीक्षण के दौरान महाप्रबन्धक ने सरैंया स्टेशन स्थित समपार संख्या 45सी एवं 44सी यार्ड साइड एवम पैंतीपुर -तहसील फतेहपुर स्टेशन के मध्य समपार संख्या 18सी स्थित दोहरीकृत नई लाइन के कार्य को देखा । तदुपरांत बुढ़वल जंक्शन पर दोहरीकृत नई लाइन कार्य परियोजना की विस्तृत समीक्षा की ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button