उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ
अधिकार सेना के राष्ट्रीय संयोजक अमिताभ ठाकुर ने पार्टी के क्षेत्रीय, जोनल व मंडल कोऑर्डिनेटर के कार्यों की समीक्षा की

लखनऊ । नवगठित राजनीतिक पार्टी अधिकार सेना अपने विस्तार के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में अधिकार सेना के राष्ट्रीय संयोजक अमिताभ ठाकुर ने पार्टी के क्षेत्रीय, जोनल व मंडल कोऑर्डिनेटर के कार्यों की समीक्षा की है जिसके तहत कुछ जोनल व मंडल के पदाधिकारियों में फेरबदल किए हैं तथा कुछ लोगों को उनके पद से हटाया गया है।
उन्होंने बताया कि पार्टी लगातार अपना विस्तार ले रही है। जैसा की विदित है कि सिर्फ चुनाव लड़ने के लिए ही हम राजनीति में नहीं आए हैं बल्कि व्यवस्था परिवर्तन हमारा मूल उद्देश्य है। यही नहीं हमने हाल में पूर्वांचल के कई जनपदों के दौरे मैं पाया है कि लोग हमारी पार्टी की नीतियों अन्याय, अत्याचार व भ्रष्टाचार से इत्तेफाक रखकर हमारा भरपूर समर्थन कर रहे हैं।



