लखनऊ की 60 फीट रोड स्थित स्लम में सेफ्टी मैपिंग कराया गया

लखनऊ. अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम निवारण दिवस ( इंटरनेशनल डिजास्टर डे, 2022) को सहभागी शिक्षण केंद्र और यूनिसेफ के साथ मिलकर चल रहे आपदा जोखिम निवारण कार्यक्रम के तहत लखनऊ की 60 फीट रोड स्थित स्लम में सेफ्टी मैपिंग कराया गया।
मैपिंग के दौरान स्लम में रह रहे लोगों को सभी प्रकार की आपदाओं तथा उनके प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया। तथा उन मुद्दों की गंभीरता के बारे में चर्चा कर, समुदाय द्वारा स्लम मैपिंग कराया गया।

मैप में यह चिन्हित किया गया कि कौन कौन से ऐसे जगह है जहां वे सबसे ज्यादा असुरक्षित महसूस करते है। इसके पश्चात उनको आपदाओं के निवारण के तरीके भी सुझाए गए, कार्यक्रम के दौरान स्लम के लोग उत्साहित रहे सभी उम्र के लोगो ने मैपिंग में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। आपको बता दें कि सहभागी शिक्षण केंद्र के निर्देशक श्री अशोक कुमार सिंह (भाईजी) के दिशानिर्देश तथा यूनिसेफ के साथ मिलकर लखनऊ और बहराइच जिले के गांवों,शहर के स्लम बस्तियों एवम 15 सरकारी स्कूलों में आपदा प्रबंधन कार्यक्रम चला रहा है।



