उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के निर्देश पर मोती झील का होगा सौंदर्यीकरण

ऐशबाग धानुक बस्ती में बनेगा सामुदायिक केंद्र

लखनऊ. रक्षा मंत्री एवं लखनऊ सांसद राजनाथ सिंह के निर्देश पर रक्षा मंत्री ओएसडी के पी सिंह और लखनऊ महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने मालवीय नगर मोती झील स्थल का निरीक्षण किया और उसके सौंदर्यीकरण के लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष इंद्रमणि त्रिपाठी से वार्ता कर शीघ्र कार्य को प्रारंभ करने को कहा।

मोती झील में गंदगी और जलकुंभी भराव से खराब स्थिति और आसपास के क्षेत्र में हो रहे अतिक्रमण से सुरक्षित रखने हेतु क्षेत्रीय नागरिकों ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से सौंदर्यीकरण कराए जाने की मांग की थी जिसको स्वीकार करते हुए सौंदर्यीकरण हेतु आवश्यक कार्यवाही के संबंध में लखनऊ विकास प्राधिकरण को निर्देशित किया गया था। अग्रिम कार्यवाही के लिए ओएसडी केपी सिंह ने क्षेत्र का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों से वार्ता के उपरांत शीघ्र कार्य प्रारंभ किए जाने की जानकारी प्रदान की।
इसके अतिरिक्त धानुक समाज द्वारा
सुदर्शन पुरी ऐशबाग क्षेत्र में धानुक बस्ती में सामुदायिक केंद्र के निर्माण और पाक सौंदर्यीकरण की मांग रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की गई थी उसके निर्माण हेतु केपी सिंह ने नगर निगम अधिकारियों के साथ क्षेत्र का निरीक्षण किया और सीएसआर फंड द्वारा निर्माण कार्य कराए जाने हेतु ब्रिज एंड रूफ कंपनी से शीघ्र नगर निगम को एस्टीमेट प्रदान करने के निर्देश दिए गए।
मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि स्थलों के निरीक्षण के दौरान महानगर महामंत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी, दिलकुशा कार्यालय पीआरओ राघवेंद्र शुक्ला, मध्य विधानसभा उपविजेता रजनीश गुप्ता, अवध क्षेत्र उपाध्यक्ष अमित गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button