उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

देश दीपक त्रिपाठी अध्यक्ष व राजीव तिवारी बने महामंत्री

लखनऊ। इंडियन डेंटल हाईजीनिस्ट एवं टेक्नोलॉजिस्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में रिवर बैंक कॉलोनी स्थित आईएमए भवन में द्विवार्षिक अधिवेशन के बाद चुनाव संपन्न हुआ। इसमें देश दीपक त्रिपाठी को अध्यक्ष के रूप में चुना गया है। उनको कुल 194 मत प्राप्त हुए हैं। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी मोहम्मद असलम अली को 39 मतों से हराया। महामंत्री के रूप में राजीव तिवारी चुने गए। उनको कुल 248 मत प्राप्त हुए। उन्होंने राकेश सिंह को 155 मतों से हराया। वहीं उपाध्यक्ष पद पर सलमान फैजी को 158, सचिव पद पर अनुज कुमार को 253 और कोषाध्यक्ष पद पर रविन्द्र सिंह को 199 मत प्राप्त हुए और उन्हें विजयी घोषित किया गया| कार्यकारिणी के कुल 5 पदों पर चुनाव कराया गया जिसमें कुल 348 दन्त स्वास्थ्य विज्ञानियों ने मतदान किया। चुनाव के बाद नवगठित कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। चुनाव समिति के सदस्यों में विनय द्विवेदी, बौबी शर्मा, गुफरान अहमद, प्रकाश श्रीवास्तव एवं सौरभ जैसवाल ने संपूर्ण चुनाव निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न कराया गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button