उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

दरगाह हजरत शहीद कासिम बाबा पर जाकर मुलायम सिंह जी के लिए दुआएं व प्रार्थनाएं कीं

लखनऊ. दिलकुशा स्थित दरगाह हजरत शहीद कासिम बाबा पर समाजवादी पार्टी के लोगों ने जाकर, दिल्ली गुड़गांव मेदांता हॉस्पिटल में समाजवादी पार्टी के रक्षक, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व रक्षा मंत्री भारत सरकार, गरीबों, किसानों, जवानों, के मसीहा धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव जी के लिए दुआएं व प्रार्थनाएं कीं.

 

इस दरगाह पर मुलायम सिंह यादव नेता जी कई बार गए हैं और काफी लगाओ इस दरगाह से उन्हें है , इस मौके पर अकरम उर्फ बब्लू निवर्तमान प्रदेश कार्यकारिणी विशेष आमंत्रित सदस्य, ने बताया माननीय नेता जी देश के रक्षा मंत्री व उत्तर प्रदेश के कई बार मुख्यमंत्री रहते हुए देश व प्रदेश के हित के लिए कई ऐसे ऐतिहासिक काम किए हैं तभी आज नेता जी को धरतीपुत्र व नेता जी के नाम से जाने जाते हैं जल्दी स्वस्थ होने की दुआ करते हैं और मैं अपने शरीर के किसी भी अंग का प्रत्यारोपण नेता जी के लिए करने को तैयार हूं डॉक्टर आवश्यकता महसूस करता है तो, सपा नेता राजेश जायसवाल ने भी अपने को जोड़ते हुए आवश्यकता पढ़ने पर नेता जी के लिए शरीर के किसी भी अंग का प्रत्यारोपण करने के लिए तैयार हूं , निवर्तमान जिला मीडिया प्रभारी रमेश सिंह रवि ने बताया नेता जी हम सभी के आदर्श व सभी के लिए हौसला हैं, निवर्तमान जिला सचिव सुहाग वती ने भी बताया नेता जी महिलाओं को हमेशा सम्मान देते चले आए हैं नेता जी हमेशा महिलाओं को आगे बिठाते हैं. हम सभी लोग उनके जल्दी स्वास्थ होने की दुआएं करते हैं और अगर नेता जी के डॉक्टरों को आवश्यकता लगे तो मेरे शरीर के खून का एक एक कतरा नेता जी के काम आए तो मैं देने के लिए तैयार हूं । इस अवसर पर अकरम उर्फ बबलू निवर्तमान विशेष आमंत्रित सदस्य, वर्तमान जिला मीडिया प्रभारी रमेश सिंह रवि, निवर्तमान जिला सचिव सुहाग वती, सपा नेता नंद किशोर यादव,राजेश जायसवाल, वर्तमान जिला सचिव संध्या यादव, सुलेखा धानुक, दुर्गेश खरे, जुनेद अहमद दरगाह खादिम, नीतू यादव, जिया, आदि पार्टी कार्यकर्ता व नेतागण उपस्थित रहे सभी ने नेता जी के जल्दी स्वास्थ होने की दुआएं व प्रार्थनाएं की ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button