केएफसी की नई फिल्म ‘क्षमता’ में मिलिए इश्मीत से – एक लड़की, जो ‘ना’ नहीं सुन सकता
हैशटैग स्पीकसाइन के साथ केएफसी के प्रयासों को दर्शाती है शूजित सरकार के निर्देशन में बनी फिल्म

लखनऊ : पूरी जिंदगी, कोई ना कोई इश्मीत का हाथ थामे रहा, उसकी हिफाजत करता रहा और उसे रास्ता दिखाता रहा। यह सब तब तक चलता रहा, जब तक कि एक दिन उसने यह नहीं कह दिया कि उसे ‘ना’ सुनाई नहीं देता है। उसके बाद क्या हुआ? जानने के लिए देखिए केएफसी की नई फिल्म ‘क्षमता’ और इश्मीत के सफर के गवाह बनिए। प्रसिद्ध फिल्म निर्माता शूजित सरकार के निर्देशन में बनी फिल्म को पीवीआर चाणक्यपुरी में ‘अंतरराष्ट्रीय साइन लैंग्वेज दिवस’ के मौके पर एक एक्सक्लूसिव स्क्रीनिंग के दौरान केएफसी इंडिया के जीएम मोक्ष चोपड़ा और शूजित सरकार ने लॉन्च किया। दिल को छू लेने वाली यह फिल्म इश्मीत की जिंदगी की झलक दिखाती है। बचपन और युवावस्था में इश्मीत की भूमिका को अश्मीत कौर और सपना सोनी ने बहुत खूबसूरती से निभाया है। इश्मीत ने ‘क्या कर सकते हैं’ और ‘क्या नहीं कर सकते हैं’ के सामाजिक बंधन को तोड़ा। फिल्म की स्क्रीनिंग के बाद मोक्ष, शूजित, ओगिलवी की चीफ क्रिएटिव ऑफिसर रितु शारदा और कैपस्टोन पीपुल कंसल्टिंग की संस्थापक व सीईओ एवं वीमेन लीडरशिप फोरम ऑफ एशिया की संस्थापक डॉ. सुजाया बैनर्जी के साथ पैनल चर्चा भी आयोजित की गई। चर्चा के दौरान पैनलिस्ट ने बोलने एवं सुनने में असमर्थ (एसएचआई) लोगों की क्षमताओं को सामने लाने को लेकर अपने विचार साझा किए। लोगों से हैशटैग स्पीकसाइन को लेकर अपील करते हुए केएफसी की दिव्यांग टीम के सदस्य इंद्रजीत ने कार्यक्रम में आए मेहमानों को बेसिक साइन लैंग्वेज के बारे में जानकारी दी।


