निमृत कौर अहलूवालिया ने कलर्स के ‘बिग बॉस सीजन 16’ से जुड़ने पर कहा : मेरे पापा डरे हुए थे, क्योंकि मैं बहुत मुंहफट हो सकती हूं’

लखनऊ : कलर्स पर ‘बिग बॉस सीजन 16’ का प्रसारण शुरू हो चूका है और इस सीजन की थीम है ‘इस बार गेम बदलेगा क्योंकि बिग बॉस खुद खेलेगा।” इस एडिशन के लिए बिग बॉस हाउस को विंटेज सर्कस के जमाने के रूप में तैयार किया गया है और यह देखना दिलचस्प होगा कि 16 प्रतिभागियों में से कौन दर्शकों का दिल जीतेगा और विजेता बनेगा।

इस शो के लिए आपने क्या तैयारियां की हैं? निमृत ने इस पर कहा मैं खुद को यह बताने की कोशिश कर रही हूं कि मुझे बाहर नहीं निकलना है। सच कहूं, तो आप क्या तैयारी कर सकते हैं? हां आप अपने आउटफिट और दूसरी चीजों की तैयारी जरूर कर सकते हैं, लेकिन इस शो के लिए सबसे जरूरी चीज है सेल्फ-पेप टॉक्स और अपने आत्मविश्वास को बढ़ाना।
जब निमृत से पूछा गया की इस शो में भाग लेने के आपके फैसले पर आपके परिवार वालों की क्या प्रतिक्रिया थी, क्योंकि आप बहुत लंबे समय के लिए उनसे दूर रहेंगी और वो भी बिना किसी कॉन्टैक्ट के? तो उन्होंने कहा जब मेरे पापा को इस बारे में पता चला, तो वह बहुत डर गए थे, क्योंकि मैं बहुत मुंहफट हो हूं। उन्हें चिंता थी कि मैं कुछ ऐसा कह दूंगी, जो मुझे नहीं कहना चाहिए। उसके बाद उन्होंने मेरा मजाक उड़ाना शुरू कर दिया। मेरे पैरेंट्स बहुत ज्यादा सपोर्टिव हैं और उनकी इजाजत के बगैर मैं जिंदगी में कोई भी काम नहीं करती। उन्होंने बस मुझसे एक उत्साहजनक बात की। वह आर्मी में थे। उन्होंने मुझे अपना उत्साह बरकरार रखने और अगले 105 दिनों के लिए एक सैनिक की तरह रहने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि मैं यह सोचूं कि मैं अपने परिवार और दोस्तों से दूर होने जा रही हूं। उन्होंने मुझे इस बात पर भरोसा करने के लिए कहा कि जो भी होगा मैं उसे स्वीकार करूंगी।
निमृत ने सलमान से मिलने को लेकर जब पूछा गया की आप सलमान से मिलने के लिए उत्साहित हैं? आप जब पिछले साल ‘छोटी सरदारनी’ के लिए यहां पर आईं थी, तो आपने उनके साथ मंच साझा किया था? क्या आप सलमान की फैन हैं?
तो निमृत ने कहा क्या आपको लगता है कि इस देश में कोई ऐसा भी शख्स होगा, जो सलमान खान का फैन ना हो? हम बचपन से उन्हें देखते आये हैं और वह एक बेहतरीन सुपरस्टार हैं। उनके साथ मिलकर हमेशा ही खुशी होती है और मजा आता है, क्योंकि वह इतने अनफिल्टर्ड और प्रेडिक्टबल हैं। आपको वाकई में पता नहीं होता कि वह अब क्या करने वाले हैं और उनकी यही बात इस चीज को इतना मजेदार बना देती है। इस बार भी मुझे उम्मीद है कि ऐसा ही कुछ होने वाला है।



