उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

ब्रिटेन उत्तर प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में निवेश एवं आर्थिक भागीदारी बढ़ाने को इच्छुक

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के.शर्मा से यूके इंडिया बिजनेस काउंसिल के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन मि. रिचर्ड ने की मुलाकात

 

लखनऊ. प्रदेश के नगर विकास एवं उर्जा मंत्री  ए.के. शर्मा से उनके 14 कालिदास आवास पर  ब्रिटेन के यूके इंडिया बिजनेस काउंसिल (UKIBC) के एक्जक्यूटिव चेयरमैन मि. रिचर्ड हेड ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने भारत में ईज ऑफ डोइंग बिजनेस के तहत उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में निवेश एवं व्यापारिक भागीदारी को और बढ़ाने के संबंध में चर्चा की।


नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  ए.के. शर्मा ने बताया कि ब्रिटेन और उत्तर प्रदेश के बीच विभिन्न क्षेत्रों में व्यापार को बढ़ाने को लेकर मि. रिचर्ड के साथ मुलाकात काफी सार्थक रही।

मि. रिचर्ड ने विशेष रुप से कान्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) के माध्यम से उत्तर प्रदेश में सोलर एनर्जी और ऊर्जा के क्षेत्र में,ग्रीन हाइड्रोजन, न्यू टेक्नोलॉजी,इन्फ्रास्ट्रक्चर, हाइजीन, सर्विस सेक्टर,हार्डवेयर, इलेक्ट्रिक व्हीकल, लिथियम की बैटरी के उत्पादन के क्षेत्र में अच्छा कार्य करने तथा व्यापार बढ़ाने पर चर्चा हुई।

मंत्री ए .के. शर्मा ने बताया कि मि. रिचर्ड के साथ उत्तर प्रदेश में कृषि के क्षेत्र में विभिन्न उत्पादों की पैकेजिंग एवं फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगाने पर भी चर्चा हुई। साथ ही मेडिकल उपकरण बनाने और हेल्थ केयर के क्षेत्र में भी कार्य करने तथा शिक्षा को और बेहतर बनाने के लिए इस क्षेत्र में शिक्षाविदों एवं छात्रों के आदान-प्रदान पर कार्य करने पर भी सार्थक बातचित हुई।


उन्होंने बताया कि मि. रिचर्ड ने प्रधानमंत्री की मंशा कि वर्ष 2070 तक भारत को कार्बन उत्सर्जन के क्षेत्र में नेट जीरो के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए रिन्यूएबल एनर्जी पर कार्य करने पर भी चर्चा हुई।

उन्होंने कहा कि मि. रिचर्ड ने भारत के साथ ब्रिटेन की लंबे अरसे से चली आ रही व्यापारिक साझीदारी के तहत उत्तर प्रदेश में भी व्यापारिक गतिविधियों को और आगे बढ़ाने की ईच्छा व्यक्त की। इस मुलाकात के दौरान सीआईआई के डायरेक्टर जनरल  चंद्रजीत बनर्जी और उनके अन्य सहयोगी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button