उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ
प्रदेश को आगामी 05 वर्षों में बाल श्रम मुक्त घोषित किये जाने के लिए प्रदेश सरकार संकल्पबद्ध
बाल श्रम उन्मूलन को एक जन आंदोलन बनाना होगा: सुरेश चन्द्रा

चेरिश टाइम्स न्यूज़
लखनऊ: श्रम एवं सेवायोजन, अपर मुख्य सचिव सुरेश चन्द्रा ने कहा कि प्रदेश को बाल श्रम से मुक्त कराने में सिर्फ बाल श्रमिक को कार्य से अवमुक्त कराकर शिक्षा की मुख्यधारा में सम्मिलित कराने से ही यह कार्य पूर्ण नहीं होगा, इसके लिए कामकाजी बच्चों को चिन्हित कर उनके परिवारों को भी सूचीबद्ध करना होगा और यह देखना होगा की बाल श्रमिक अपने परिवार की किस समस्या से ग्रसित होकर बाल श्रम करने को मजबूर है।




