उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ
उत्तर प्रदेश के गौरवशाली इतिहास के साक्षी होंगे सर्वोदय विद्यालय के विद्यार्थी: असीम अरुण
विधानसभा मानसून सत्र के महिला दिवस में शामिल हुई जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय की छात्राएं

चेरिश टाइम्स न्यूज़
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की विधानसभा के इतिहास में गुरुवार का दिन ऐतिहासिक रहा, जिसमें विधानसभा के मानसून सत्र का एक दिवस पूरी तरह से महिला सदस्यों के नाम किया गया।

आज के दिन विधानसभा एवं विधान परिषद की महिला सदस्यों द्वारा अपने मुद्दे उठाए गए एवं महिला सदस्य द्वारा ही पीठासीन अधिकारी की भूमिका का निर्वहन किया गया। मुख्यमंत्री की इस पहल में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित जयप्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय , रहीमाबाद, सीतापुर की 20 छात्राएं एवं 4 अध्यापिकाएं साक्षी रहीं।

समाज कल्याण मंत्री एवं महोली विधानसभा, सीतापुर के विधायक शशांक त्रिवेदी द्वारा किए गए विशेष प्रयास एवं प्रोत्साहन से जयप्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय की छात्राएं एवं अध्यापिकाएं आज इस ऐतिहासिक क्षण में अपनी उपस्थिति दर्ज़ करा सकीं और विधान मंडल की प्रक्रिया एवं कार्यप्रणाली का साक्षात अनुभव करने का अवसर मिला।

जयप्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय रहीमाबाद, सीतापुर कक्षा 6 से 12 तक आवासीय सुविधा युक्त सीबीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालय है, जिसमें छात्राओं के पठन-पाठन एवं आवास संबंधी समस्त सुविधाएं समाज कल्याण विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जाती हैं। विधानमंडल सत्र में उपस्थित होने का उत्साह छात्राओं एवं अध्यापिका ऑफ में स्पष्ट दिखाई दिया।





