उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ
भाजपा लखनऊ महानगर ने “रक्तदान अमृत महोत्सव” के रूप में मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन

चेरिश टाइम्स न्यूज़
लखनऊ. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर पार्टी कार्यक्रम के अनुसार भाजपा लखनऊ महानगर द्वारा “रक्तदान अमृत महोत्सव” के रूप में मनाया गया। युवा मोर्चा के नेतृत्व मे लखनऊ के 5 प्रमुख अस्पतालो सहित विभिन्न स्थानों पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

सिविल हॉस्पिटल मे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने रक्तदान कैम्प का उद्धघाटन किया साथ मे खुद भी रक्तदान किया। वही लोहिया हॉस्पिटल मे महानगर अध्यक्ष एवं सदस्य विधानपरिषद मुकेश शर्मा ने, पुरनिया विधायक कैम्प कार्यालय मे आयोजित रक्तदान शिविर का उद्धघाटन प्रदेश के उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर और विधायक नीरज बोरा ने किया। मेडिकल कॉलेज मे शिविर विधायक आशुतोष टंडन ने उदघाटन किया।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि युवा मोर्चा अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह के नेतृत्व में
सिविल हॉस्पिटल में 91, लोहिया हॉस्पिटल में 89, मेडिकल कॉलेज में 56 ,पुरनिया कैम्प कार्यालय में 79 और बलरामपुर हॉस्पिटल मे 54 यूनिट रक्तदान के साथ विभिन्न स्थानों पर आयोजित शिविरों में लोगो ने रक्तदान किया।




