लखनऊ : अमेजन इंडिया ने गिफ्टिंग प्रोडक्ट्स, ड्राई फ्रूट्स, हाउसहोल्ड और बेबी उत्पादों की मांग में लखनऊ को शीर्ष प्रदर्शन करने वाला शहर घोषित किया है। 23 सितंबर से शुरू हो रहे महीने भर तक चलने वाला सेलीब्रेशन, अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2022, क्षेत्र की स्थानीय दुकानों और छोटे उद्यमों के लिए समर्पित है, जिसमें प्राइम मेंबर्स को अर्ली एक्सेस मिलता है।
इस साल अमेज़न डॉट इन ने पूरे क्षेत्र में एक नया ट्रेंड देखा है और उसे ग्राहकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है। फेस्टिव सीजन से पहले, ग्राहक लखनऊ में गिफ्ट बास्केट की खरीदारी करना ज्यादा पसंद कर रहे हैं, शहर में इसमें डेढ़ गुना ग्रोथ देखने को मिली है, और इसके लिए पसंदीदा ब्रांड हैं वेलोर शॉपी, हल्दीराम, सेलिब्रेशन, टाइड रिबन्स, घस्तीराम गिफ्ट्स और फेरेरो रोचर।
श्रीकांत श्रीराम, डायरेक्टर, अमेजन फ्रेश ने कहा, “पिछले 24 महीनों में, हमने लखनऊ में गिफ्टिंग प्रोडक्ट्स के लिए ग्राहकों की खरीद के पैटर्न में वृद्धि देखी है। हमनेगैर-महानगरों से आने वाले ग्राहकों में 50 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की है और मैं इसके लिए अपने सभी ग्राहकों और विक्रेताओं को धन्यवाद देना चाहता हूं। हम टॉप ब्रांड्स, शानदार डील्स और ऑफर्स के साथ फेस्टिव सीजन के लिए अपने आप को तैयार कर रहे हैं। ग्राहक इसका पूरा फायदा उठा सकते हैं। हमनें इस फेस्टिव सीजन के लिए दैनिक आवश्यक वस्तुओं, चॉकलेट्स, गिफ्टिंग, हेल्दी स्नैक्स, बेबी प्रोडक्ट्स और पेट प्रोडक्ट्स कैटेगरी में 60,000 से ज्यादा प्रोडक्ट्स को जोड़ा है। हम अपने ग्राहकों को सर्वश्रेष्ठ ऑनलाइन खरीदारी का अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध बने रहेंगे और उन्हें अपने घर पर आराम से बैठकर उनकी जरूरता की चीजें खरीदने में मदद करते रहेंगे।”