उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

अनाधिकृत वेंडरों के विरुद्ध चालाया गया अभियान

               चेरिश टाइम्स न्यूज़

लखनऊ. उच्च कोटि की यात्री सुविधाओं एवं गुणवत्तापरक खानपान का सामान तथा पेय पदार्थों की उपलब्धता की दिशा में निरंतर प्रयासरत रहते हुए उत्तर रेलवे,लखनऊ मंडल द्वारा लगातार अनेक कार्यकलापों एवं गतिविधियों का नियमित रूप से आयोजन किया जाता है I जिसके तहत l मंडल के वाणिज्य विभाग की कैटरिंग टीम द्वारा अनाधिकृत वेंडरों के विरुद्ध लखनऊ स्टेशन पर औचक जांच का आयोजन किया गया | इस औचक जांच के दौरान टीम द्वारा गाड़ी संख्या 12598 (छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल-गोरखपुर अन्त्योदय एक्सप्रेस) में जांच करते समय दो वेंडरों को अनाधिकृत रूप से रेल नीर के स्थान पर अप्रमाणित पानी की बोतलों को बेचते हुए पकड़ा गया तथा इन दोनों व्यक्तियों के पास से 28 कार्टन अनाधिकृत पानी भी पकड़ा गया तथा जांच करने के दौरान इन वेंडरों के पास से खाने पीने का सामान बेचने सम्बन्धी किसी भी प्रकार का कोई वैध प्राधिकार पत्र नहीं पाया गया I अतः उक्त दोनों वेंडरों को 28 कार्टन पानी के साथ पकड़कर इनके विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही हेतु आर.पी.एफ. लखनऊ के सुपुर्द कर दिया गया I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button