उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

पुरूष वर्ग में कामर्शियल चैलेंजर्स ने आपरेटिंग एरोस को पराजित किया

अन्तर विभागीय बैडमिंटन टीम चैम्पियनशिप 2022 के फाइनल मैच खेले गए

महिला वर्ग के युगल मुकाबले में शोभना बबलेश व श्वेता सिंह की जोड़ी ने बाजी मारी
              चेरिश टाइम्स न्यूज़
            लखनऊ । पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल क्रीड़ा संघ के तत्वावधान में आयोजित अन्तर विभागीय बैडमिंटन टीम चैम्पियनशिप 2022 का फाइनल मैच दिलकुशा अधिकारी क्लब, बंदरियाबाग लखनऊ में खेला गया।
फाइनल मैच में पुरूष वर्ग में कामर्शियल चैलेंजर्स ने आपरेटिंग एरोस को 2-0 से पराजित किया। जिसमे खेले गये एकल मुकाबले में रत्नेश मिश्रा ने सुगन्ध गहलोत को 15-08, 15-12 तथा युगल मैच में अम्बर प्रताप सिंह व रत्नेश मिश्रा की जोड़ी ने सुगन्ध गहलोत व अवनीश सिंह को आसानी से 15-09, 17-15 से पराजित कर टीम चैम्पियनशिप का फाइनल जीत लिया।
चैम्पियनशिप में महिला वर्ग के फाइनल मैच मे पर्सनल वारियर्स ने कामर्शियल चैलेंजर्स को 2-1 से पराजित किया।

पहले खेले गये एकल मुकाबले में कामर्शियल चैलेंजर्स की अनुपमा ने पर्सनल वारियर्स की शोभना बबलेश को 16-14, 15-12 व दूसरे एकल मुकाबले में पर्सनल वारियर्स की श्वेता सिंह ने कामर्शियल चैलेंजर्स की सृष्टि सिंह को 07-15, 15-10 एवं 15-12 से पराजित किया। महिला वर्ग के युगल मुकाबले में शोभना बबलेश व श्वेता सिंह की जोड़ी ने सृष्टि सिंह व साधना सिंह की जोड़ी को 12-15, 15-07 तथा 15-06 से पराजित कर टीम चैम्पियनशिप का फाइनल जीत लिया।

फाइनल मैच के उपरांत पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान मण्डल रेल प्रबन्धक महोदया डा. मोनिका अग्निहोत्री ने अपने सम्बोधन में कहा कि महिला एवं पुरूष वर्ग की दोनों टीमों के मध्य खेला गया फाइनल मैच बहुत ही रोमांचकारी था। दोनों वर्गो के विजेता और उपविजेता टीमों को बहुत-बहुत बधाईयॉ। स्वस्थ मन और स्वस्थ तन रखने के लिए खेल एक सर्वाेत्तम माध्यम है।

प्रत्येक रेल कर्मियों को अपने दैनिक जीवन में इसे अमल में लाना चाहिए। उन्होने अन्तर विभागीय बैडमिंटन टीम चैैम्पियनशिप के सफल आयोजन पर प्रसन्न्ता व्यक्त करते हुए कहा कि किसी भी खेल में भाग लेने का जज्बा, जीत व हार से ज्यादा महत्वपूर्ण होता है तथा नियमित अन्तराल पर ऐसे क्रीड़ा आयोजनों में भाग लेना चाहिए।

इस अवसर पर अपर मण्डल रेल प्रबन्धक/परिचालन शिशिर सोमवंशी, मंडल क्रीड़ा अधिकारी एवं वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक अंबर प्रताप सिंह तथा मण्डल के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button