उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

नगर निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को महापौर ने किया सम्मानित

लखनऊ. नगर निगम में 31 जुलाई, 2022 को सेवानिवृत्त होने वाले विभिन्न संवर्ग के कर्मचारियों का विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन महापौर संयुक्ता भाटिया की अध्यक्षता एवं नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

समारोह में कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने पर माल्यापर्ण करते हुए अंगवस्त्र, धार्मिक ग्रन्थ, नगर निगम का प्रतीक चिन्ह प्रदान करते हुए विदाई एवं सम्मान किया गया.

सम्मानित होने वाले कर्मचारियों में बल्देव सिंह पुत्र इन्द्रपाल सिंह, कर निरीक्षक श्रेणी-2 कर विभाग, जोन-2, चन्द्र प्रकाश पुत्र श्री प्रसादी, माली, उद्यान विभाग, सिया राम द्वितीय पुत्र मैकूलाल, माली, उद्यान विभाग,जगदीश प्रसाद पुत्र ओरी लाल, सफाई कर्मचारी स्वास्थ्य विभाग,
राम प्रसाद पुत्र जमुना प्रसाद, सफाई कर्मचारी, स्वास्थ्य विभाग चन्दर नन्हे पुत्री सफाई कर्मचारी, ऊषा पुत्री लल्लन, सफाई कर्मचारी, रामा महावीर, सफाई कर्मचारी, अनूप कुमार बी.एल. श्रीवास्तव, गैंगकुली, अन्नो पुत्री नत्थे, सफाई कर्मचारी शामिल हैं.

कर्मचारियों के सेवानिवृति के दिन ही उनके समस्त सेवानैवृत्तिक लाभ देकर दी गयी सम्मानपूर्वक विदाई
महापौर संयुक्ता भाटिया के प्रयासों से उपरोक्त समस्त कर्मचारियों में से पुरानी पेंशन से आच्छादित 9 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन बुक प्रदान की गयी तथा कर्मचारियों के उपादान (ग्रेच्युटी) की धनराशि रु. 94,95,046, अर्जित अवकाश नगदीकरण धनराशि रु. 48,75,265 का भुगतान इनके खातो में आर.टी.जी.एस. के माध्यम से कर दिया गया है।

साथ ही भविष्य निधि का भुगतान के लिए भुगतान आदेश सम्बन्धित कर्मचारियों को प्राप्त करा दिया गया है। नई पेंशन से आच्छादित एक कर्मचारी को अर्जित अवकाश एवं अन्य शेष धनराशि का भुगतान किया गया।

महापौर द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों द्वारा नगर निगम लखनऊ में प्रदान की गयी सेवाओं पर आभार व्यक्त करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की गयी।महापौर ने कहा कि यह परंपरा अब आगे भी इसी तरह जारी रहेगी। कर्मचारी प्रतिनिधियों द्वारा सेवानिवृत्ति के दिन ही सेवानैवृत्तिक लाभ की धनराशि का भुगतान व पेंशन बुक प्रदान किये जाने के सराहनीय कार्य पर महापौर एवं नगर आयुक्त जी का आभार प्रकट किया गया।

नगर आयुक्त द्वारा अत्यंत ही कम अवधि में टीम वर्क के माध्यम से किए गए सेवानैवृत्तिक लाभ व अन्य कार्यो के निस्तारण के लिए किए गए कार्यो की प्रशंसा की गयी तथा भविष्य में भी इसी प्रकार से टीम वर्क द्वारा कार्य करते हुए नगर निगम के कर्मचारियों को सम्मानपूर्वक विदाई प्रदान करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम में महापौर संग नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ,अपर नगर आयुक्त अभय कुमार पाण्डे, अपर नगर आयुक्त पंकज सिंह, मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी रागिनी सिंह, मुख्य नगर लेखा परीक्षक बनवारी लाल, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह, कार्यालय अधीक्षक अधिष्ठान दिनेश वर्मा उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त कर्मचारी प्रतिनिधि के रूप में नरेश बाल्मीकि, आनंद वर्मा, राजेश सिंह, शशि कुमार मिश्र, राम कुमार रावत भारी संख्या में कर्मचारियों के साथ सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के परिवारजन भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button