उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

14वीं अंतर्राष्ट्रीय मोहर्रम फोटो-पेन्टिंग प्रदर्शर्नी दो अगस्त से

लखनऊ. ‘वन वाइस’ संस्था द्वारा 14वीं अंतराष्ट्रीय मोहर्रम फोटो और पेन्टिंग प्रदर्शर्नी का कल आयोजन हो रहा है, यह प्रदशर्नी 14 वर्षो से लगातार लगती आ रही है इस प्रदशर्नी में देश-विदेश मिलाकर लगभग 110 फोटो आयी जिसमें से 40 चित्रों का प्रदर्शन किया जायेगा, यही पेन्टिग में रहा लगभग 65 पेन्टिंग आयी जिसमें से 30 पेन्टिंग को प्रदर्शित किया जायेगा।
इस वर्ष ‘‘14वीं अंतर्राष्ट्रीय मोहर्रम फोटो और पेन्टिंग प्रदर्शनी ’’ का उद्घाटन राज्य ललित कला अकादमी, उ.प्र., क़ैसरबाग़, लखनऊ में इन्सानियत की शमा जलाकर किया जायेगा, जिसमें शामिल अतिथिगण होंगे श्री अतहर सग़ीर ज़ैदी ‘तूरज ज़ैदी’ (चेयरमैन फखरुद्दीन अली अहमद कमेटी, उ.प्र.सरकार), कु. इक़बाल हैदर (सदस्य अल्पसंख्यक आयोग, उ.प्र. सरकार), मौलाना सैफ अब्बास, मौलाना आली, स्वामी सारंग, महन्त दिव्या गिरि, नवाब जाफर मीर अब्दुल्लाह, अनीस अन्सारी, प्रो. शारिब रुदौलवी, प्रो. साबिरा हबीब, डा. अब्बास मेहंदी, डा. असद अब्बास, डा. अनीस अन्सारी, अतहर नबी व शइस्ता अम्बर उपस्थित रहेंगे। यह प्रदर्शनी 5 अगस्त 2022 तक लगी रहेगी।
प्रदर्शनी में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कलाकारों नं मोहर्रम वि’ष य पर अपने चित्र दिये, जिनमें आज़म हुसैन, मुस्द्दीक़ रज़ा, नजमुल हसन, सज्जाद बाक़र, अनूप, शबीह रज़ा, पृथ्वी, एस.एन.लाल व अहसन रिज़वी और पेन्टिंग में मो. क़मर, तबस्सुम फात्मा, इन्द्रानी बाजपेयी, निशात परवेज़, पूर्णिमा थावेट, शाज़िया अनवर, समरीन फात्मा हर्षिता प्रजापति, सुहाना ख़ान, मरियम मुतार्ज़ा, फात्मा ज़ोहरा, तबस्सुम अन्सारी, व पूजा यादव कलाकारों ने आर्टिस्टे ने लखनऊ, शाहजहांपुर, अलीगढ़, कोलकत्ता, गोरखपुर, देहली, कानपुर, जौनपुर व रायबरेली से प्रदर्शर्नी में प्रदर्शन के लिए अपना काम दिया है, वही विदेशी कलाकारों में पाकिस्तान, ईरान, स्पेन व लन्दन से आर्ट वर्क ईमेल द्वारा प्राप्त हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button