उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ
पिता को याद करके भावुक हो गईं गौहर खान

-
लखनऊ. आगामी वेब सीरीज़ ‘शिक्षा मंडल’ में एक गंभीर पुलिसवाली की भूमिका निभाने जा रहीं गौहर खान सोशल मीडिया पर अपने फैंस से मिलकर भावुक हो गईं, जहां उन्होंने बताया कि भारत के प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म एमएक्स प्लेयर की अगली ओरिजिनल सीरीज़ ‘शिक्षा मंडल’ की कल हुई घोषणा के लिए यह कितना बढ़िया दिन था! यह सीरीज़ भारत की शिक्षा प्रणाली के सबसे बड़े घोटाले के इर्द-गिर्द घूमती है। सैयद अहमद अफज़ल द्वारा निर्देशित और गौहर खान, गुलशन देवैया और पवन मल्होत्रा अभिनीत वेब सीरीज़ ‘शिक्षा मंडल – पावर पैसे का… स्कैम शिक्षा का’ सच्ची घटनाओं से प्रेरित है।



