
चेरिश टाइम्स न्यूज़
लखनऊ। न्यूज़ पेपर ट्रस्ट ऑफ इंडिया (एनपीटीआई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नजम अहसन ने लखनऊ के हुसैनगंज स्थित अपने कार्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमे मिसेज यूनिवर्स (2019) “नीमा पंत” को न्यूज़ पेपर ट्रस्ट ऑफ इंडिया(NPTI)का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया।संगठन के चेयरमैन सुशील दुबे ने नीमा पंत को ब्रांड एंबेसडर नियुक्त करने का पत्र जारी किया।

इस कार्यक्रम में संगठन के सभी पदाधिकारी व वरिष्ठ पत्रकारों ने शिरकत की, साथ ही संगठन के अध्यक्ष नजम अहसन ने सभी का स्वागत किया, साथ ही बुके और फूलों की माला से उनका सम्मान भी किया।दरअसल “नीमा पंत” ने 2019 में मिसेज यूनिवर्स का खिताब हासिल किया था।नीमा पंत मिसेज यूनिवर्स के साथ साथ एक बेहतरीन शायरा भी हैं।उन्होंने मंच पर बड़ी सादगी से अपनी बात रखते हुए सभी का इस्तकबाल किया।




