उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

व्यापारियों ने किया नवनिर्वाचित सदस्य विधान परिषद मुकेश शर्मा का अभिनंदन

व्यापारियों के साथ हरदम खड़ी है भाजपा : मुकेश शर्मा

             लखनऊ. निराला नगर स्थित द ग्लोब होटल में विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा का अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ अभिषेक खरे की अध्यक्षता में किया गया।
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक अभिषेक खरे ने व्यापारियों के लिए किए जा रहे हैं अभूतपूर्व कार्यों को व्यापारियों के समक्ष रखा तथा लखनऊ महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा को समस्त व्यापारियों की ओर से पुष्पगुच्छ अंग वस्त्र राम दरबार देकर अभिनंदन किया।

विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार व्यापारियों के हितों के लिए सदैव तत्पर है और अनेकों समस्याओं का निस्तारण समय-समय पर प्रतिनिधि मंडल द्वारा निस्तारण किया जा रहा है इसमें भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक अभिषेक खरे की अहम भूमिका है जिन्होंने चिकनकारी एसोसिएशन की समस्याओं का निस्तारण के साथ ज्वेलरी एसोसिएशन ने ज्वेलरी से जुड़ी व्यापार की समस्याओं का निस्तारण कराने का कार्य किया है। अखिल भारत उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संदीप बंसल ने भारतीय जनता पार्टी को व्यापारियों की पार्टी बताते हुए मुकेश शर्मा को अंकुश में कथा राम दरबार देकर सम्मानित किया ।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में महानगर व्यापारियों भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ सह संयोजक मनीष गुप्ता, विजय शर्मा, अनुराग साहू, मनोज सिंह पुजारी बाबा, दवा व्यापारी विनय शुक्ला, सचिन रस्तोगी, नवीन अरोड़ा, सुरेश अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button