उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

बियॉन्ड बाउंड्रीज’ में शिक्षा, संघर्ष और वैज्ञानिक उपलब्धियों की प्रेरणादायी यात्रा साझा हुई

लखनऊ । लखनऊ कनेक्शन वर्ल्डवाइड फाउंडेशन (एलसीडब्ल्यूडब्ल्यूएफ) एवं लखनऊ मैनेजमेंट एसोसिएशन (एलएमए) के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को गोमतीनगर स्थित एलएमए स्मृति भवन में ‘बियॉन्ड बाउंड्रीज – एन इंडियन जर्नी ऑफ एजुकेशन, डिस्कवरी एंड अचीवमेंट’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेन्टर ऑफ बायोमेडिकल रिसर्च के पूर्व निदेशक एवं सीएसआईआर-आईआईटीआर के पूर्व निदेशक डॉ. आलोक धवन रहे। कार्यक्रम में ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड में बसे प्रसिद्ध बायोमेडिकल वैज्ञानिक एवं लेखक डॉ. प्रेम द्विवेदी तथा अमेरिका के कैलिफोर्निया निवासी आईटी इंजीनियर एवं लेखक मनीष कुमार श्रीवास्तव विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण डॉ. प्रेम द्विवेदी की आत्मकथा ‘द अनलाइकली इंडियन माइग्रेंट’ का लोकार्पण रहा। पुस्तक में साधारण भारतीय परिवेश से निकलकर उच्च शिक्षा, वैज्ञानिक अनुसंधान, विदेश में जीवन, संघर्ष, उपलब्धियों और पारिवारिक मूल्यों की प्रेरणादायी यात्रा का वर्णन है।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं मधु श्रीवास्तव की अगुवाई में सरस्वती वंदना से हुआ। एलसीडब्ल्यूडब्ल्यू के एडमिन कैलाश कुमार श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत किया। एलएमए के सचिव राहुल दत्त ने संस्था के विजन एवं मिशन की जानकारी दी।

मुख्य अतिथि डॉ. आलोक धवन ने सीएसआईआर-आईआईटीआर में डॉ. प्रेम द्विवेदी के साथ बिताए कार्यकाल की स्मृतियाँ साझा कीं और उनकी वैज्ञानिक उपलब्धियों की सराहना की।

डॉ. प्रेम द्विवेदी ने कहा कि शिक्षा, मेहनत, जिज्ञासा और दृढ़ संकल्प ही व्यक्ति को सीमाओं से परे पहचान दिलाता है। उन्होंने भारत से न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया तक की अपनी यात्रा, अनुसंधान, लेखन और विभिन्न संस्कृतियों से जुड़ने के अनुभव साझा किए।

कार्यक्रम में शिक्षा, विदेशों में भारतीयों की उपलब्धियाँ, प्रवासियों की चुनौतियाँ और नई पीढ़ी के अवसरों पर सार्थक संवाद हुआ। इस अवसर पर एलसीडब्ल्यूडब्ल्यूएफ ने डॉ. प्रेम द्विवेदी को ‘ग्लोबल एंबेसडर अवॉर्ड’ से सम्मानित किया।

कार्यक्रम में सेवानिवृत्त आईएएस वी.एन. चन्ना, रेनू चौधरी, डॉ. मनिंदर कौर, डॉ. अनामिका गुप्ता सूरी, मृदुल विभा, विनोद कुमार श्रीवास्तव, प्रदीप कपूर एवं ए.के. श्रीवास्तव सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

अंत में एलसीडब्ल्यूडब्ल्यूएफ के संजय कुमार श्रीवास्तव ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button