IRITM, लखनऊ एवं CILT इंडिया के मध्य प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण हेतु समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर

लखनऊ : भारतीय रेल परिवहन प्रबंधन संस्थान (IRITM), लखनऊ एवं चार्टर्ड इंस्टीट्यूट ऑफ लॉजिस्टिक्स एंड ट्रांसपोर्ट इंडिया (CILT India) के मध्य प्रशिक्षण, अनुसंधान, ज्ञान आदान-प्रदान एवं क्षमता निर्माण के क्षेत्र में सहयोग को सुदृढ़ करने हेतु समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।
इस समझौता ज्ञापन के अंतर्गत संयुक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम, कार्यशालाएँ, सेमिनार, औद्योगिक भ्रमण, प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों का विकास एवं ज्ञान साझा करने जैसी गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी, जिससे पेशेवर दक्षताओं में वृद्धि तथा संस्थागत सहयोग को बढ़ावा मिलेगा।

इस MoU पर संजीव गर्ग, महासचिव, CILT इंडिया तथा जी. वी. एल. सत्य कुमार, महानिदेशक, IRITM एवं प्रबंध निदेशक, CRIS द्वारा हस्ताक्षर किए गए।
इस अवसर पर IRITM, CILT इंडिया एवं CRIS के अधिकारीगण भी उपस्थित रहे। यह साझेदारी रेलवे एवं लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में कुशल, ज्ञान-संपन्न एवं भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप कार्यबल विकसित करने में महत्वपूर्ण योगदान देगी।



