उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के 29 विजेताओं को मंडल रेल प्रबंधक ने पदक एवं प्रमाण-पत्र देकर किया सम्मानित

लखनऊ : उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को आज दिनांक 19 नवम्बर 2026 को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, लखनऊ में आयोजित सम्मान समारोह में मंडल रेल प्रबंधक श्री सुनील कुमार वर्मा ने पदक एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन 26 अक्टूबर से 01 नवम्बर 2026 तक किया गया था। इस वर्ष सप्ताह की थीम “सत्यनिष्ठा से समृद्धि रखी गई थी। इसका उद्देश्य रेलकर्मियों में ईमानदारी, पारदर्शिता, नैतिक मूल्यों एवं भ्रष्टाचार के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना था। इस अवसर पर लखनऊ एवं वाराणसी में कुल पांच विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें निबंध लेखन, स्लोगन, प्रश्नोत्तरी, पैनल चर्चा एवं चित्रांकन प्रतियोगिताएं शामिल रहीं। इन प्रतियोगिताओं में रेलकर्मियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कुल 29 विजेताओं का चयन किया गया, जिन्हें आज मंडल रेल प्रबंधक द्वारा पदक एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
मंडल रेल प्रबंधक  सुनील कुमार वर्मा ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि रेलकर्मियों के कार्यों में सत्यनिष्ठा, ईमानदारी, पारदर्शिता एवं जवाबदेही का विशेष महत्व है। इस प्रकार के आयोजन कर्मचारियों में नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ सकारात्मक एवं स्वस्थ कार्य संस्कृति विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी रेलकर्मियों से अपने कार्यों में पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी बनाए रखने तथा भ्रष्टाचार मुक्त कार्य वातावरण के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button