भारतीय जनसंघ के 75वें स्थापना दिवस पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने जनसंघ काल के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया

नई दिल्ली : भारतीय जनसंघ की स्थापना के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आज दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने “भारतीय जनसंघ हीरक जयंती स्मरण एवं संस्मरण सभा” का आयोजन किया। सभा का आयोजन गोल मार्किट क्षेत्र स्थित रघुमल आर्य कन्या विधालय के उसी हाल में हुआ जहां डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा जनसंघ की स्थापना बैठक आयोजित की गई थी।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मुख्य वक्ता के रूप में सभा को सम्बोधित किया और उस से पूर्व सभा स्थल पर पधारते ही जनसंघ काल की राजनीतिक गतिविधियों पर आधारित प्रदर्शनी देखी, फिर स्कूल के बाग में आम का एक वृक्ष लगाया और तत्पश्चात जनसंघ काल के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया।
सभा को राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से पूर्व मंचासीन भाजपा के वरिष्ठ नेता डा. महेश चन्द शर्मा, दिल्ली की मुख्य मंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने दिल्ली विधानसभाध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता एवं दिल्ली भाजपा की सह प्रभारी दर्शना जरदोश की उपस्थिती में सम्बोधित किया।
दिल्ली भाजपा के महामंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक विष्णु मित्तल ने सभा का संचालन किया और कहा कि आज का दिन राजनीतिक मूल्यों के साथ ही राष्ट्रवादी आदर्शों के स्मरण करने का दिन है और हम डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सहित जनसंघ के सभी संस्थापकों को नमन करते हैं।

जनसंघ काल के दिल्ली के चार वरिष्ठ कार्यकर्ताओं रामभज, प्रो. जगदीश मुखी, वेदव्यास महाजन एवं मूलचंद चावला ने भी सभा को सम्बोधित किया और अपने 1975 से पूर्व के, आपातकाल यातनाओं के और फिर जनता पार्टी सरकार के दौरान के अपने खट्टे मीठे संस्मरण रखे।
आज के कार्यक्रम में सभागार में उपस्थित 1975 से पूर्व जनसंघ में काम करने वाले वरिष्ठ नेताओं का दिल्ली के वर्तमान सांसदों, दिल्ली सरकार के मंत्रियों, वरिष्ठ प्रदेश पदाधिकारियों ने अभिनंदन सत्कार किया।
जनसंघ काल के जिन वरिष्ठ नेताओं का अभिनंदन किया गया वह हैं – जुगल किशोर शर्मा, ओ.पी. बब्बर, प्रो. जगदीश मुखी, रामभज, वेदव्यास महाजन, मूलचंद चावला, सुभाष आर्य, योगधन आहूजा, जीतराम सोलंकी, धर्मदेव सोलंकी, सत्यनारायण डंग, अब्दुल राशिद, सत्यपाल शर्मा, मोहनलाल गौड़, यशपाल आर्य, लालबिहारी तिवारी, धर्मवीर शर्मा, प्रो. रघुवंश सिंहल, भूपेंद्र कंसल एवं महेश चड्डा आदि।
सांसद मनोज तिवारी, रामवीर सिंह बिधूड़ी, योगेन्द्र चांदोलिया एवं बाँसुरी स्वराज, दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, आशीष सूद एवं कपिल मिश्रा, महापौर प्रवेश वाही, निगम नेता जयभगवान यादव, पूर्व मंत्री डा. हर्षवर्धन एवं मीनाक्षी लेखी, दिल्ली भाजपा के महामंत्री योगिता सिंह एवं मोहन लाल गिहारा, कोषाध्यक्ष सतीश गर्ग, प्रदेश पदाधिकारी प्रवीण शंकर कपूर, सुनील यादव, विक्रम बिधूड़ी, कौशल मिश्रा, राजेश भाटिया, विजय सोलंकी, सोना कुमारी, ऋचा पांडेय, कैलाश जैन, सुमित भसीन, संतोष पाल, अर्चना गुप्ता, संतोष ओझा, रजत चौधरी, देवेंद्र सोलंकी, यासिर जिलानी, पुनीत अग्रवाल, अमित गुप्ता आदि पदाधिकारियों शामिल रहे।



