उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

जदयू के वाराणसी कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक

श्रवण कुमार ने पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियां

वाराणसी । जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा तथा बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री निशांत कुमार की प्रस्तावित उपस्थिति में आगामी 1 नवंबर को वाराणसी के कोरौता स्थित रामलीला मैदान में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने के लिए गुरुवार को एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक आयोजित की गई। लोहता भट्ठी स्थित शगुन पैलेस मैरिज हॉल में आयोजित इस बैठक में सम्मेलन को ऐतिहासिक और सफल बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कैबिनेट मंत्री, बिहार विधानसभा में जदयू विधायक दल के नेता तथा उत्तर प्रदेश के संगठन प्रभारी श्री श्रवण कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता जदयू उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री अनूप सिंह पटेल ने की।

बैठक में वाराणसी, मिर्जापुर, प्रयागराज, आजमगढ़, गोरखपुर, बस्ती, देवीपाटन और अयोध्या मंडलों सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए पार्टी पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, जिला अध्यक्षों एवं वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया। सम्मेलन की तैयारियों, संगठनात्मक समन्वय, कार्यकर्ताओं की सहभागिता तथा व्यापक जनसंपर्क अभियान को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

मुख्य अतिथि श्रवण कुमार ने विभिन्न पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों से एक-एक कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सम्मेलन को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए संबंधित पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियां सौंपीं। उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने तथा सम्मेलन को सफल बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का आश्वासन दिया।

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष कल्पनाथ वर्मा, शालिनी सिंह पटेल, सुशील कश्यप एवं रजनीश पटेल; प्रदेश महासचिव एवं वाराणसी मंडल प्रभारी अवधेश सिंह; प्रदेश महासचिव एवं मिर्जापुर मंडल प्रभारी संजय सिंह पटेल; प्रदेश महासचिव भैया हरिशंकर पटेल, सुभाष पाठक, अभिषेक राय, सुशील पटेल एवं राजेश सिंह; प्रदेश प्रवक्ता विनीत तिवारी; प्रदेश सचिव अतुल प्रताप सिंह पटेल, नौशाद खान, प्रवीण पटेल, जय प्रकाश पटेल, संतोष पटेल एवं अजय चौधरी; कार्यालय प्रभारी ओम प्रकाश वर्मा तथा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ओमप्रकाश उपाध्याय सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त वाराणसी के जिला अध्यक्ष सच्चिदानंद ब्रह्मचारी, भदोही के जिला अध्यक्ष सर्वेश राय, जौनपुर के जिला अध्यक्ष साहब लाल पटेल, मिर्जापुर के जिला अध्यक्ष रामेश्वर सिंह, सोनभद्र के जिला अध्यक्ष सचिन पटेल, बस्ती के जिला अध्यक्ष राजेश चौधरी तथा भदोही किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र राय सहित अन्य नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कोरौता बाजार एवं आसपास के गांवों के कई ग्राम प्रधानों सहित सैकड़ों लोगों ने बैठक में सहभागिता की।

पार्टी पदाधिकारियों ने सम्मेलन को सफल बनाने के लिए संगठन के सभी स्तरों पर समन्वित प्रयास करने और अधिकाधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button