उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में सादगी भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती के साथ मनाई गई

लखनऊ । देश के पूर्व राष्ट्रपति, महान वैज्ञानिक और भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में सादगी के साथ मनाई गई। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने डाॅ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि डॉ. कलाम न केवल एक महान वैज्ञानिक और कुशल राष्ट्रपति थे, बल्कि वे एक सच्चे राष्ट्रभक्त थे। उन्होंने विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाकर वैश्विक स्तर पर देश का मान बढ़ाया।
इस मौके पर पूर्व विधायक श्यामकिशोर शुक्ल, शिव पाण्डेय, डा0 आर0पी0 त्रिपाठी, द्विजेन्द्र त्रिपाठी, वीरेन्द्र मदान, प्रमोद सिंह, ओंकारनाथ सिंह, दिनेश कुमार सिंह, आसिफ रिजवी रिंकू, सचिन रावत, सिद्धिश्री, पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव, सिद्धार्थ प्रिय श्रीवास्तव, शैलेन्द्र तिवारी, आर0पी0 सिंह, के0के0 पाण्डेय, सम्पूर्णानन्द मिश्र, विनोद मिश्रा, सीमा चौधरी ऋचा कौशिक, सुशीला शर्मा, ब्रजेन्द्र कुमार सिंह, आशुतोष मिश्रा, संजीव पाण्डेय एड0, कोनैन हुसैन, सोनू पंडित, रविन्द्र पटेल, सोमेश सिंह चौधरी , अनिल शुक्ला, शैलेन्द्र दीक्षित, बदरे आलम, अयूब सिद्दीकी, अनिल वर्मा, रजनीश यादव, आर्शीवाद श्रीवास्तव आदि सैंकड़ों लोग उपस्थित रहे।


