लखनऊ मण्डल में स्वच्छता पखवाड़ा-2026 अभियान

लखनऊ । स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा मंडल रेल प्रबंधक श्री गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर/ईएनएचएम श्री महेंद्र सिंह के निर्देशन में मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों एवं अन्य रेलवे इकाइयों में गहन सफाई अभियान का आयोजन किया गया।
इसी परिप्रेक्ष्य में ऐशबाग पॉलीक्लीनिक पर ‘वैश्विक हाथ धोने का दिवस’ (World Handwashing Day) पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें डॉ0 संजय तिवारी, अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक द्वारा वयस्कों, बच्चों एवं रेल कर्मियों में जागरूकता के लिए हाथ ना धोने के कारण होने वाली बीमारियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। जिससे हाथ ना धोने के कारण होने वाली बीमारियों से बचाव किया जा सके।
इसी क्रम में जारी अभियान के तहत स्टेशनों पर यात्रियों से स्वच्छता पर जन संवाद, युवा जनसंवाद, स्वच्छता जागरुकता रैली, स्वच्छता के संबंध में यात्रियों का फीडबैक लिया गया। SWM नियम, 2026 के अनुपालन हेतु सभी को जागरूक किया गया। कचरे का चार श्रेणियों में पृथक्करण हेतु जागरूक किया। इसी क्रम में रेलवे कालोनियों एवं यात्रियों को लोगों को कचरा निस्तारण के संबंध में ‘क्या करें, क्या न करें’ की जानकारी देकर जागरूक किया गया। लखनऊ मण्डल द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत जनभागीदारी के माध्यम से स्वच्छ, स्वस्थ एवं पर्यावरण अनुकूल रेलवे परिसर के निर्माण हेतु जागरूकता एवं स्वच्छता गतिविधियों को निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है।


